गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 10, 2026 9:36 पूर्वाह्न

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के तहत प्रदेश में विभिन्न विभागों में कुल 67 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट होमगार्ड, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के जरिए 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी विज्ञापन के मुताबिक भर्ती में सबसे अधिक 14 पद पुलिस उपाधीक्षक के हैं,  वहीं डिप्टी कलेक्टर के 10 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा जिला कमांडेंट, होमगार्ड के 2 पद, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी के 4 पद, सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा के 8 पद, सहायक आयुक्त राज्य कर के 1 पद और सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1 के 1 पद शामिल हैं। इसी तरह कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में उद्यान विकास अधिकारी श्रेणी-2 का 1 पद, विद्यालयी शिक्षा विभाग में उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर/विधि अधिकारी का 1 पद, श्रम विभाग में सहायक श्रम आयुक्त का 1 पद, संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक/उपसचिव का 4 पद, श्रम विभाग में सहायक निदेशक, कारखाना/बॉयलर के 2 पद और परिवहन विभाग में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के 5 पद शामिल हैं।

विज्ञापन में राज्य कर अधिकारी के 5 पद और महिला कल्याण विभाग में केस वर्कर के 3 पद भी शामिल किए गए हैं। अलग-अलग पदों के लिए वेतनमान भी निर्धारित हैं। अधिकांश उच्च पदों के लिए लेवल-10 के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है, जबकि राज्य कर अधिकारी के लिए लेवल-7 और केस वर्कर के लिए लेवल-6 का वेतनमान है।

37 पद सामान्य वर्ग के लिए: कुल 67 पदों में 37 पद सामान्य श्रेणी, 13 पद अनुसूचित जाति, 11 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 6 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। विज्ञापन में विभिन्न पदों के लिए उत्तराखंड महिला तथा क्षैतिज आरक्षण से संबंधित पदों का विवरण भी दिया गया है।

आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन आवेदन करते समय आरक्षण से संबंधित अपनी श्रेणी अथवा उपश्रेणी का सही अंकन करें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन पत्र में शैक्षिक योग्यता समेत अन्य जरूरी विवरण सावधानी से भरने होंगे।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन या परिवर्तन करने का अवसर दिया जाएगा।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
  • 15 सितंबर से हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम मयूर दीक्षित ने कसी अफसरों की नकेल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.