बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 9, 2026 6:56 अपराह्न

टिहरी : विकासखंड कीर्तिनगर में ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत संचालित उद्यमों की स्थिति और कार्यप्रणाली का जायजा लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने चंद्रबदनी स्वायत्त सहकारिता और वीरशिरोमणि स्वायत्त सहकारिता के अंतर्गत संचालित फूड कार्ट तथा संग्रहण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीडीओ ने उद्यमों के नियमित एवं बेहतर संचालन के साथ स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

फूड कार्ट में खाद्य पदार्थों का स्वयं लिया स्वाद

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने चंद्रबदनी स्वायत्त सहकारिता की फूड कार्ट एवं संग्रहण केंद्र तथा वीरशिरोमणि स्वायत्त सहकारिता की फूड कार्ट का अवलोकन किया। उन्होंने फूड कार्ट में उपलब्ध खाद्य पदार्थों का स्वयं स्वाद परीक्षण भी किया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वाद को लेकर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

सीडीओ ने दोनों फूड कार्ट का संचालन नियमित रूप से बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री तैयार करने और परोसने के दौरान स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि ग्राहकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।

उद्यमों को विस्तार देने पर जोर

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि संचालित उद्यमों को केवल वर्तमान स्तर तक सीमित न रखते हुए उनकी गतिविधियों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जाए। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और उत्पादों को बाजार से जोड़कर उद्यमों को अधिक प्रभावी एवं लाभकारी बनाने की दिशा में प्रयास करने पर भी जोर दिया गया।

संग्रहण केंद्र की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

सीडीओ ने चंद्रबदनी स्वायत्त सहकारिता के संग्रहण केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र में संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सुमना सहित संबंधित सीएलएफ स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने परियोजना के तहत संचालित गतिविधियों और उद्यमों की प्रगति से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश
  • भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन
  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
  • उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, स्रोत पर कचरा पृथक्करण से वैज्ञानिक निस्तारण तक व्यवस्था होगी मजबूत
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
  • छात्र को नोटिस जारी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकारा, मांगा स्पष्टीकरण
  • CM धामी से मिले माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा
  • हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, 2027 की तैयारियों पर होगा मंथन
  • नैनीताल में रिफॉर्म उत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू, नागरिकों से सुधार संबंधी सुझाव आमंत्रित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.