बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भलि केन जाया गौरा तू अपणा कैलाश…, बारिश पर भारी आस्था

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 9, 2026 4:38 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। भलि केन जाया गौरा तू अपणा कैलाश…, ध्याण तू जशीलि व्हे रेई, अपणा मैत्यों पर छत्र-छाया बणाई रेई… पारंपरिक लोकगीत और जागरों की गूंज के बीच सोमवार को बंड पट्टी के बाटुला गांव से मां नंदा की डोली को अगले पड़ाव के लिए विदा किया गया। अपनी ध्याण नंदा को कैलाश की ओर विदा करते वक्त महिलाओं और ध्याणियों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। कई ध्याणियां तो अपनी भावनाएं रोक नहीं पाईं और फफक-फफक कर रो पड़ीं। माहौल ऐसा था मानो बेटी की विदाई हो रही हो।

बारिश मूसलाधार थी, लेकिन आस्था उससे कहीं ज्यादा मजबूत। मानसून की तेज बारिश के बीच गाड़-गदेरों और दुर्गम पहाड़ी रास्तों को पार करती नंदा की डोलियां अपने अगले पड़ावों की ओर बढ़ती रही। बंड की नंदा की डोली सोमवार को बाटुला से श्रीकोट होते हुए रात्रि विश्राम के लिए लुंहा-दिगोली पहुंची। वहीं मां राजराजेश्वरी बधाण की नंदा डोली मथकोट से उस्तोली और कुरुड़-दशोली की नंदा डोली लुणतरा से काण्डई गांव पहुंची।

12 साल के लंबे इंतजार के बाद पूरा पहाड़ नंदामय है। बंड, दशोली और बधाण परगनों के गांव-गांव में इन दिनों नंदा उत्सव अपने चरम पर है। घरों के आंगन से लेकर गांव की पगडंडियों तक मां नंदा के जयकारे गूंज रहे हैं। मायके से कैलाश की ओर लौट रही अपनी ध्याण को विदा करने के लिए हर कोई उमड़ रहा है।

भारी बारिश के बीच नंदा की डोलियों के साथ चल रहे ग्रामीणों की श्रद्धा और समर्पण देखते ही बन रहा है। गाड़-गदेरों का उफान, कीचड़ भरे रास्ते और पहाड़ की कठिन चढ़ाई भी भक्तों के कदम नहीं रोक पा रही है। मां नंदा के प्रति आस्था, सेवा और समर्पण के ये दृश्य पहाड़ की उस लोक परंपरा को जीवंत कर रहे हैं, जिसमें बेटी सिर्फ बेटी नहीं, बल्कि आराध्य देवी भी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
  • उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, स्रोत पर कचरा पृथक्करण से वैज्ञानिक निस्तारण तक व्यवस्था होगी मजबूत
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
  • छात्र को नोटिस जारी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकारा, मांगा स्पष्टीकरण
  • CM धामी से मिले माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा
  • हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, 2027 की तैयारियों पर होगा मंथन
  • नैनीताल में रिफॉर्म उत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू, नागरिकों से सुधार संबंधी सुझाव आमंत्रित
  • सत्य निकेतन इमारत हादसा : पीजी संचालक गिरफ्तार, असुरक्षित भवनों पर एमसीडी सख्त
  • उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
  • जनसुरक्षा व जन सुविधा से समझौता नही; गतिमान कार्य युद्धस्तर पर करें पूर्ण – डीएम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.