बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 9, 2026 4:29 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में पौड़ी में द्वितीय राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन, खेल विभाग एवं जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 200 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए जिलाधिकारी द्वारा उच्च गुणवत्ता की छह टेबलें उपलब्ध करायी गयी हैं।

जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी खिलाड़ियों के साथ टेबल टेनिस खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। जिलाधिकारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल एवं अन्य गतिविधियों में भागीदारी बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें पहचानकर बेहतर मंच और अवसर देने की है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का अवसर देती हैं।

जिलाधिकारी ने अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें बचपन से प्रोत्साहित करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि “खेल में कोई हारता नहीं है, कोई सीखता है और कोई जीतता है।” खेल से मिली सीख और अनुभव ही खिलाड़ी को आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि पौड़ी में खेलों के लिए अच्छा वातावरण है और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिल रहा है। उन्होंने खेल विभाग एवं जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई देते हुए जिले में खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करने की बात कही।

प्रतियोगिता छह से नौ सितंबर तक आयोजित की जा रही है। इसमें अंडर-11, अंडर-13, अंडर-17, अंडर-19 एवं ओपन वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन ओपन एवं अंडर-19 वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।

उत्तराखण्ड टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन गुरुंग ने कहा कि टेबल टेनिस को पहाड़ी जिलों में बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। देहरादून के बाहर पहली बार पौड़ी में टीम स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता एवं स्टेट चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि पौड़ी में खेल सुविधाएं बेहतर हैं और जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य पहाड़ी जिलों में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर दिया जाएगा।

जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश डंगवाल ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से जिले में टेबल टेनिस को बढ़ावा देने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

इस अवसर पर राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव प्रिंस विपिन, जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला खेल अधिकारी देहरादून शेफाली गुरुंग, जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव भारत बिष्ट, खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
  • उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, स्रोत पर कचरा पृथक्करण से वैज्ञानिक निस्तारण तक व्यवस्था होगी मजबूत
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
  • छात्र को नोटिस जारी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकारा, मांगा स्पष्टीकरण
  • CM धामी से मिले माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा
  • हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, 2027 की तैयारियों पर होगा मंथन
  • नैनीताल में रिफॉर्म उत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू, नागरिकों से सुधार संबंधी सुझाव आमंत्रित
  • सत्य निकेतन इमारत हादसा : पीजी संचालक गिरफ्तार, असुरक्षित भवनों पर एमसीडी सख्त
  • उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
  • जनसुरक्षा व जन सुविधा से समझौता नही; गतिमान कार्य युद्धस्तर पर करें पूर्ण – डीएम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.