सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 6, 2026 11:58 अपराह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर शनिवार को मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ विशाल शर्मा की अध्यक्षता में समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विभागीय टीमों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही बीमारी की स्थिति की रियल टाइम निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में जनपद में लम्पी स्किन डिजीज की वर्तमान स्थिति, प्राप्त वैक्सीन एवं किए गए टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली गयी। साथ ही, संक्रमित एवं संदिग्ध पशुओं के उपचार, दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण तथा क्षेत्रवार निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गयी। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने कहा कि उपचार के लिए आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी स्तर पर दवाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को बीमारी के संभावित प्रसार को रोकने के लिए सतर्कता के साथ कार्य करने तथा पशुपालकों को लम्पी स्किन डिजीज के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में व्यापक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने पशुपालकों के बीच निरंतर जागरूकता प्रसारित करने और बीमारी से संबंधित आवश्यक सावधानियों के प्रति उन्हें जागरुक करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में बीमारी की वास्तविक स्थिति का समय से आकलन करने के लिए अधिकाधिक संदिग्ध पशुओं के सैंपल लेने तथा उन्हें जांच के लिए समय पर भेजने को कहा गया। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखते हुए संक्रमित एवं संदिग्ध पशुओं के उपचार तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने पशुपालकों के साथ निरंतर संपर्क एवं समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी संभावित मामले की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने को कहा, ताकि बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ नंदन प्रसाद आगरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
  • पहाड़ के जंगल अब डराने लगे, कहीं भालू तो कहीं बाघ का खौफ
  • पौड़ी गढ़वाल : डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के विजेताओं की घोषणा
  • निरीक्षण समिति ने राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर का किया निरीक्षण
  • नंदा की डोलियों का पड़ावों पर हुआ स्वागत, जागरों से दी अगले पड़ाव की विदाई
  • मोबाइल नदी में फेंका, रेलिंग पर चढ़ा और अलकनंदा में लगा दी छलांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.