सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हुंकार रैली निकालकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत, कविंद्र इष्टवाल सैकड़ों समर्थकों संग निकले देहरादून

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 15, 2021 4:58 अपराह्न
सतपुली । बुधवार को नगरपंचायत सतपुली में कांग्रेसियों का जमघट लगा रहा ।राहुल गांधी के देहरादून आगमन को लेकर चौबट्टाखाल विधानसभा के कांग्रेसियों द्वारा हुंकार रैली निकालकर अपने समर्थकों के साथ देहरादून के लिए निकल पड़े । गुरुवार को विजय दिवस के मौके पर राहुल गांधी के देहरादून आगमन को लेकर बुधवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा सतपुली बाजार में अपने समर्थकों के साथ हुंकार रैली निकालते हुए जनसभा का आयोजन किया गया । इस दौरान हजारों की संख्या में चौबट्टाखाल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेसी कार्यकर्ता सतपुली में जुड़े रहे ।
कांग्रेसी नेता कविंद्र इष्टवाल ने कहा कि कल 16 दिसंबर का दिन हमारे देश के लिए बड़ा गर्व का है । तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा पाकिस्तान के दो टुकड़े कर विजयी गाथा लिखी गई थी जिसे हम विजय दिवस के रूप में मनाते हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वादों की सरकार है । लेकिन अब जनता जान चुकी है और भाजपा का झूठ चरम पर है । आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी । बीरोंखाल के ब्लॉक प्रमुख कांग्रेसी नेता राजेश कंडारी ने सतपुली बाजार में जनसभा का आयोजन किया । जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा बारी बारी से मुख्यमंत्री बदलने में लगी है और उत्तराखंड का विकास नहीं कर पा रही है । क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री सतपाल महाराज पर क्षेत्र के विकास के साथ धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कोई भी घोषणा अभी तक पूरी नहीं हुई है । जनसभा के बाद हजारों की संख्या में समर्थकों को लेकर कवींद्र इष्टवाल ओर राजेश कंडारी गुरुवार को देहरादून में राहुल गांधी की होने वाली रैली के लिए रवाना हो गए । कार्यक्रम का संचालन पूनम कैतुरा ने किया । इस दौरान चौबट्टाखाल विधानसभा प्रभारी राजीव वर्मा, नगर अध्यक्ष सुरजन रौतेला, चद्रमोहन सिंह, जिला पंचायत सदस्य राधा कंडारी, पूनम कैतुरा, पूर्व सैनिक शिशुपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पोखडा अरुणोदय बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष एकेश्वर महेंद्र रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बीरोंखाल जगदीश बिष्ट, गिरीश सुंद्रियाल, विमल कोली सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.