posted on : दिसम्बर 15, 2021 4:57 अपराह्न
कोटद्वार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अरविंद वर्मा ने बुधवार को गोविंदनगर स्थित अपने कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । जिसमें अरविन्द वर्मा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही छः जिले काशीपुर, रानीखेत, डीडीहाट, केाटद्वार, रूड़की, यमुनोत्री बनाये जायेंगे ताकि छोटे राज्य में विकास हो सके और छोटे राज्यों में छोटे जिले व छोटी तहसीलें होना आवश्यक है जिससे कि छोटे जिले व छोटी तहसीलें होने पर कोई भी नागरिक जिला मुख्यालय व तहसील तक अपने कार्यों हेतु सुगमता से आ जा सके व अपने काम करा सके । साथ ही केजरीवाल जी 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं के लिए एक हजार रूपये प्रतिमाह भत्ता देने की घोषणा की है ताकि महिलाओं को भी इस भत्ते से जरूरी आवश्यक कार्य हेतु जरूरतों को पूरा किया जा सके । जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जजेड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उत्तराखण्ड में चुनाव लड़ने की जब से घोषणा की है तब से कांग्रेस व भाजपा बैकफुट पर है क्योंकि केजरीवाल जो भी घोषणा करते हैं सरकार बनाने पर उन सभी घोषणाओं को अमल में लाते हैं इस कारण भाजपा व कांग्रेस बैक फुट पर नजर आ रही हैं । इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




