रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भूमिहीन लोगो को पीएम आवास दिलाने के लिए सरकार को भेजा जाए प्रस्ताव – डॉ. कल्पना सैनी

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 15, 2021 2:20 अपराह्न

चमोली : उत्तराखंड अन्य पिछडा जाति वर्ग आयोग कीे अध्यक्षा डा. कल्पना सैनी ने बुधवार को विकास भवन सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ पात्र लोगों को पारदर्शिता के साथ दिया जाए।

अध्यक्षा डा. कल्पना सैनी ने कहा कि संविधान में समाज के पिछडे वर्गो के लिए विशेष सुविधाएं एवं आरक्षण प्रदान किए गए हैं, ताकि इन जाति एवं वर्गो का बहुमुखी विकास एवं जीवन स्तर अन्य वर्गो के समान हो सके। उन्होंने कहा कि पिछडा वर्ग आयोग का प्रयास है कि ओबीसी समाज को केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ मिले। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय बनाकर इस दिशा में ठोस प्लानिंग के साथ निरतंर कार्य करने के निर्देश दिए।

अध्यक्षा डा. कल्पना सैनी ने कहा कि भूमिहीन लोगो को पीएम आवास दिलाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाए। अटल आयुष्मान, पीएम सुरक्षा व पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना में सभी लोगों का पंजीकरण किया जाए। बीपीएल के जो पात्र लोग छूट गए है उनको बीपीएल कार्ड निर्गत करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजें। इस दौरान उन्होंने पिछड़ा वर्ग उत्पीड़न से संबधित समस्त शिकायती प्रकरण, अन्य पिछडे वर्ग के जाति प्रमाण पत्र, विभागवार बैकलॉग के पदों, छात्रवृति वितरण तथा सभी विभागों में अन्य पिछडा वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक के बाद मा. अध्यक्ष ने जन संवाद कर अन्य पिछाडा वर्ग के व्यक्तियों की समस्याएं भी सुनी। कहा कि आयोग के संज्ञान में जो भी समस्याएं लाई गई है उनका प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाएगा। बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने संचालित योजनाओं की प्रगति से अध्यक्षा डा. कल्पना सैनी को अवगत कराया। जनपद चमोली में अन्य पिछडा वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की अच्छी प्रगति पर अध्यक्षा डा. कल्पना सैनी ने विभागीय कार्यो की सराहना भी की। बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष संजय नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, पीडी प्रकाश रावत, सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारी एवं लोग मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
  • हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में गिरफ्तार लोगों को न्यायालय से मिली जमानत, क़ानून व्यवस्था बनाये रखने और सरकार की निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई से सभी पक्ष संतुष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.