शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में लंपी स्किन डिजीज जैसे लक्षण, पशुपालन विभाग अलर्ट

शेयर करें !
posted on : अगस्त 29, 2026 7:11 अपराह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में कुछ गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में लंपी स्किन डिजीज से मिलते-जुलते लक्षण पाए जाने की सूचना प्राप्त होते ही पशुपालन विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है तथा रोग के संभावित प्रसार की रोकथाम के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। रोग की पुष्टि के लिए संदिग्ध पशुओं से कुल 21 रक्त नमूने एकत्र कर जांच हेतु आईवीआरआई, बरेली भेज दिए गए हैं।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में रोग से बचाव के लिए जनपद में टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। अब तक 69,916 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त निदेशालय के केंद्रीय स्टोर से 26,000 वैक्सीन डोज प्राप्त हो चुकी हैं, जिन्हें जनपद के संबंधित पशु चिकित्सालयों एवं पशु सेवा केंद्रों में वितरित किया जा रहा है। पशु चिकित्सालयों एवं पशु सेवा केंद्रों पर पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पशुपालकों को समय पर उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सके।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विशाल शर्मा ने बताया कि लंपी स्किन डिजीज में सामान्यतः पशुओं में तेज बुखार, सुस्ती, त्वचा पर गांठें अथवा चकत्ते, भूख कम लगना, लंगड़ापन, लसीका ग्रंथियों में सूजन तथा गले के आसपास सूजन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

रोग के संभावित प्रसार को रोकने के दृष्टिगत अन्य जिलों एवं राज्यों से जनपद में आने वाले गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं के आवागमन पर एहतियातन प्रतिबंध लगाया गया है। पशुपालकों से अपील की गयी है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कुछ समय तक नए पशु खरीदने से बचें तथा संदिग्ध अथवा बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें। साथ ही पशुओं को बाहरी पशुओं के संपर्क में आने से बचाएं।

जिन गोवंशीय पशुओं का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है, उनके टीकाकरण के लिए निकटतम पशु चिकित्सालय अथवा पशु सेवा केंद्र से संपर्क करें। विभाग द्वारा आवश्यक वैक्सीन एवं दवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। पशुओं में बीमारी के कोई भी संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित पशु चिकित्सालय अथवा पशुपालन विभाग को देने की अपील की गयी है, ताकि समय पर आवश्यक जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री की पहल से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण, ऋण और आजीविका का सहारा
  • नशे के खिलाफ दौड़ : एमकेवीएन की लेट्स रन मैराथन में 438 धावकों ने लगाई दौड़, छोटी धाविका नैंसी बनी आकर्षण का केंद्र
  • राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शशिधर भट्ट स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
  • खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण का शिलान्यास
  • छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
  • चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल 
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
  • भाजपा-कांग्रेस की जंग में तीसरा कोण, यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा बन सकते हैं किंगमेकर
  • सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग करने वालों पर श्रीनगर पुलिस का शिकंजा, 15 हिरासत में
  • शहरी अवसंरचना परियोजनाओं को मिलेगा वित्तीय और तकनीकी सहयोग, हुडको व शहरी विकास निदेशालय के बीच एमओयू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.