देहरादून : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की कार हादसे का शिकार हो गयी है. जानकारी मिली है कि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की कार पलट गई है. जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत उनके साथ सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं। इस हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है। बताया जा रहा है कि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत थलीसैंण पौड़ी से देहरादून आ रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के साथ यूसीएफ चेयर मैन मातवर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक पौडी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत और उनका स्टाफ सवार था। वहीं, दूसरी कार से मंत्री सहित स्टाफ के लोग देहरादून के लिए रवाना हुए। इस खबर से भाजपा में हड़कंप मच गया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत को लगातार फोन आ रहे हैं। कार पलटने का कारण पाला बताया जा रहा है।




