शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हॉस्टल और पीजी की देर रात चेकिंग, चार संचालकों को नोटिस

शेयर करें !
posted on : अगस्त 21, 2026 9:58 अपराह्न

देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग, नशे और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए दून पुलिस ने देर रात हॉस्टल और पीजी में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कई हॉस्टल और पीजी की जांच की। चेकिंग के दौरान चार हॉस्टलों में नियमों के उल्लंघन और अनियमितताएं पाए जाने पर पुलिस ने संचालकों को नोटिस जारी किए। साथ ही देर रात बिना किसी आवश्यक कारण के घूमते मिले चार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

छात्रों के सत्यापन और CCTV पर जोर

अभियान के दौरान पुलिस ने हॉस्टल और पीजी संचालकों से वहां रहने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी ली। पुलिस ने सभी छात्रों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने और हॉस्टल परिसर में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। संचालकों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि छात्र रात 10 बजे तक हॉस्टल में प्रवेश कर लें। बाहरी व्यक्तियों को सत्यापन के बाद ही परिसर में प्रवेश देने और आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

नशे और अपराध पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट किया कि हॉस्टल या पीजी में रहने वाला कोई छात्र आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया गया या नशीले पदार्थों के सेवन से संबंधित शिकायत सामने आई तो संबंधित छात्र के साथ-साथ प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रात में छात्र-छात्राओं के अनावश्यक रूप से घूमते पाए जाने पर भी संचालकों की जवाबदेही तय की जाएगी।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि देहरादून में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, नशे या किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हॉस्टल और पीजी संचालकों को सभी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। चार हॉस्टलों को जारी नोटिस में संचालकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश; नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश
  • ‘हरा भरा स्वराज’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बांटी
  • गौचर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार
  • टनल हादसा : मुआवजे पर बनी सहमति, मृतकों के आश्रितों को मिलेंगे 45 लाख
  • एसआईआर में हर पात्र मतदाता का नाम जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • डायट गौचर में पांच दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण आयोजित
  • इंटीग्रेटेड फार्मिंग से आत्मनिर्भर बनीं सत्येश्वरी देवी, सीएम ने किया सम्मानित
  • कोटद्वार : नौकरी दिलाने का झांसा देकर की 18 लाख की ठगी, अब हुआ गिरफ्तार
  • चमोली में लगी उद्यमिता की चौपाल, गांव-गांव पहुंचेगी योजना की जानकारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.