गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी में लगभग 1.8 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूर्ण

शेयर करें !
posted on : अगस्त 20, 2026 7:07 अपराह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी कनेक्शनों की ई-केवाईसी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। जनपद के कुल 2,31,350 घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं में से 1,82,370 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। इस तरह अब तक 78 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।

जनपद में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कुल 2,31,350 घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं में से 1,82,370 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है। इनमें आईओसीएल के 1,21,756, बीपीसीएल के 37,593 तथा एचपीसीएल के 23,021 उपभोक्ता शामिल हैं। वहीं, कुल 25,555 पीएमयूवाई उपभोक्ताओं में से 22,414 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है।

जिला प्रशासन ने शेष उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर ई-केवाईसी की प्रक्रिया एवं आगे की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करें। प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं से अधिकृत माध्यमों से ही जानकारी प्राप्त करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में ई-केवाईसी का कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है। शेष उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी के संबंध में संबंधित तेल कंपनियों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी पूरी करने तथा किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करने की अपील की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की कार दुर्घटना में मौत
  • कुत्तों के हमले से दहशत, नारायणबगड़ में रेस्क्यू-टीकाकरण अभियान तेज
  • चमोली : भटियाणा गांव से निकली तपोवन की खुशबू, नंदी देवी ने अगरबत्ती-धूपबत्ती के कारोबार से रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल
  • पेंशन समेत विभिन्न प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण, 68 पूर्व सैनिकों, विधवाओं व आश्रितों ने लिया लाभ
  • योजनाओं की जानकारी से समृद्ध होगा सीमांत चमोली
  • मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक
  • पीएम राहत कोष से मिलेगी सुरंग हादसे के पीड़ितों को आर्थिक मदद
  • पहल और परख सर्वेक्षण के परिणामों का हुआ विश्लेषण, न्यून सम्प्राप्ति वाले विद्यार्थियों के लिए बनेगी ठोस कार्ययोजना
  • इसी वर्ष बड़ी जात कराने पर कुरुड़ आयोजन समिति कायम
  • सेन्टर स्कूल परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.