गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ऋषिकेश में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने दो लोगों को बचाया

शेयर करें !
posted on : अगस्त 20, 2026 6:31 अपराह्न

ऋषिकेश। भारी बारिश के चलते ऋषिकेश की बीन नदी उफान पर है। इसी बीच हरिद्वार से ऋषिकेश आ रहा एक मैक्स वाहन तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में पलट गया। वाहन में फंसे दो लोगों को SDRF की टीम ने करीब एक घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस चौकी पशुलोक बैराज से रात करीब 9:22 बजे SDRF को सूचना मिली कि बीन नदी में एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है और उसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही ढालवाला पोस्ट से अपर उप निरीक्षक महावीर चौहान के नेतृत्व में SDRF की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर जवानों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरा व्यक्ति वाहन के भीतर फंसा हुआ था। लगातार बढ़ते जलस्तर और नदी के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया। तेज बहाव में वाहन भी अपनी जगह से खिसककर कुछ दूरी तक बह गया।

स्थिति को देखते हुए SDRF की अतिरिक्त टीम को मौके पर बुलाया गया। निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में दूसरी टीम घटनास्थल पर पहुंची और पहली टीम के साथ समन्वय बनाकर रेस्क्यू अभियान आगे बढ़ाया। जवानों ने जोखिम उठाते हुए वाहन तक पहुंच बनाई और उसमें फंसे दूसरे व्यक्ति को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

SDRF इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के अनुसार, मैक्स वाहन हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश आ रहा था। चालक ने उफनती बीन नदी में वाहन उतार दिया, जिसके बाद वाहन तेज बहाव की चपेट में आकर पलट गया। SDRF की त्वरित कार्रवाई से दोनों लोगों की जान बचाई जा सकी।

रेस्क्यू के बाद दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। रात के अंधेरे, तेज बहाव और बहते वाहन के बीच SDRF की दोनों टीमों ने समन्वय और तत्परता के साथ अभियान चलाकर बड़ा हादसा टाल दिया। गौरतलब है कि उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की कार दुर्घटना में मौत
  • कुत्तों के हमले से दहशत, नारायणबगड़ में रेस्क्यू-टीकाकरण अभियान तेज
  • चमोली : भटियाणा गांव से निकली तपोवन की खुशबू, नंदी देवी ने अगरबत्ती-धूपबत्ती के कारोबार से रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल
  • पेंशन समेत विभिन्न प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण, 68 पूर्व सैनिकों, विधवाओं व आश्रितों ने लिया लाभ
  • योजनाओं की जानकारी से समृद्ध होगा सीमांत चमोली
  • मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक
  • पीएम राहत कोष से मिलेगी सुरंग हादसे के पीड़ितों को आर्थिक मदद
  • पहल और परख सर्वेक्षण के परिणामों का हुआ विश्लेषण, न्यून सम्प्राप्ति वाले विद्यार्थियों के लिए बनेगी ठोस कार्ययोजना
  • इसी वर्ष बड़ी जात कराने पर कुरुड़ आयोजन समिति कायम
  • सेन्टर स्कूल परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.