मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त

शेयर करें !
posted on : अगस्त 18, 2026 12:22 पूर्वाह्न
  • बंद सड़कें और पेयजल लाइनें तत्काल खोलने के निर्देश
  • संवेदनशील क्षेत्रों के लिए अलग आपदा प्रबंधन योजना बनाने पर जोर

गोपेश्वर (चमोली)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों तथा आवश्यक सेवाओं की स्थिति समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की स्थिति में आम जनता की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय से तेजी से राहत कार्य संचालित करें।

गढवाल आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों को आपदा के कारण बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल खोलने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की बंद सड़कों को जल्द खोलने पर जोर देते हुए कहा कि सड़क संपर्क बाधित होने से ग्रामीणों को लंबे समय तक परेशानी नहीं होनी चाहिए। आवश्यक सेवाओं की पहुंच बनाए रखने के लिए सड़क मार्गों को जल्द सुचारू होना जरूरी है।

उन्होंने पेयजल विभाग को आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत कर जलापूर्ति तत्काल बहाल करने को कहा। ब्रह्मसैण क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। आयुक्त ने पशुपालन विभाग को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं की सुरक्षा और उपचार को भी प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने बीमार और घायल पशुओं के उपचार, पशु चिकित्सा सेवाओं तथा चारे की उपलब्धता की नियमित निगरानी किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान मानव जीवन के साथ पशुधन की सुरक्षा के लिए भी प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।

चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने आपदा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाए रखने के लिए क्षेत्रवार अलग आपदा प्रबंधन योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने गैरसैंण, फूलों की घाटी, चारधाम यात्रा मार्गों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप अलग कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए चिकित्सा एवं आयुष विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने राहत एवं बचाव अभियान के विभिन्न चरणों में दोनों विभागों की संयुक्त भूमिका सुनिश्चित करने को कहा।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और आवश्यकता के अनुसार संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उप वन संरक्षक बदरीनाथ प्रणाली रमेश, केदारनाथ रजत सुमन, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, अलकेश नौड़ियाल आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.