मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नीती घाटी में तमक नाले का कहर, लापता BRO कर्मचारी की तलाश जारी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 11, 2026 6:28 अपराह्न
  • आपदा के दूसरे दिन सुबह साढ़े छह बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन.
  • मलबे में दबे मिले GREF के वाहन.
  • चीन सीमा क्षेत्र का संपर्क प्रभावित.

चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी नीती घाटी में अतिवृष्टि के बाद तमक नाले में आए भीषण उफान में बहे सीमा सड़क संगठन (BRO) के कर्मचारी का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मंगलवार सुबह पानी का बहाव कुछ सामान्य होने के बाद तमक क्षेत्र में आपदा से हुई तबाही का मंजर सामने आया। क्षेत्र में जगह-जगह भारी मलबा जमा है और GREF के वाहन भी मलबे में दबे मिले हैं।

लापता कर्मचारी की तलाश के लिए चमोली पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे से ही तमक क्षेत्र में खोज एवं बचाव अभियान में जुट गईं। अभियान में स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। हालांकि, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और भारी मलबे के कारण रेस्क्यू टीमों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

उफान में बह गया था बैली ब्रिज

सोमवार को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद तमक नाला अचानक उफान पर आ गया था। तेज बहाव की चपेट में आने से नीती घाटी को जोड़ने वाला बैली ब्रिज बह गया। इसके साथ ही क्षेत्र में मौजूद वाहनों और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा। अचानक आई बाढ़ के कारण भारत-चीन सीमा क्षेत्र की ओर जाने वाला संपर्क भी प्रभावित हुआ है। मंगलवार को नाले का जलस्तर कम होने के बाद घटनास्थल पर तबाही के निशान साफ नजर आए। चारों तरफ मलबा फैला हुआ है। कई स्थानों पर बड़े पत्थर और बोल्डर जमा हैं, जबकि GREF के वाहन भी मलबे में दबे दिखाई दिए।

बारिश के बीच जारी है तलाश

चमोली जिले में सोमवार से बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि मंगलवार को बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण रेस्क्यू अभियान में सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन और बचाव दल तमक नाले के आसपास संभावित स्थानों पर लापता कर्मचारी की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों की निगरानी में पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें खोज अभियान चला रही हैं। वहीं, स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • कोटद्वार में निर्माणाधीन नए रेलवे स्टेशन का अपर मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण
  • तमक नाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली के निर्देश
  • शादी का वादा कर दुष्कर्म का आरोप, दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार
  • भू-कानून की आड़ में जमीन का खेल? 144 नाली खरीद पर उठे बड़े सवाल
  • गैरसैंण नहीं तो शांति नहीं, 13 को सामूहिक मुंडन; 15 से गैरसैंण पदयात्रा
  • शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने पौड़ी से किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ
  • मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार
  • मिशन शक्ति के तहत बच्चों को वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
  • उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.