posted on : दिसम्बर 13, 2021 5:17 अपराह्न
कोटद्वार। “दिव्य काशी – भव्य काशी” अभियान के तहत भाबर मंडल कार्यालय में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लाइव प्रसारण देखा और सुना । मंडल महामंत्री गौरव जोशी ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के सौंदर्यीकरण तथा समग्र विकास के अद्भुत कार्यों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से सोमवार को लोकार्पण हो गया। यह हम सभी के लिए अत्यंत ही प्रसन्नता एवं गौरव का विषय है ।कार्यक्रम सुनने वालों में मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक संग्राम सिंह भंडारी, दर्शन सिंह बिष्ट, उमेद बिष्ट, प्रेम सिंह नेगी, ईश्वर दत्त बड़ोला, मीडिया प्रमुख पवन देवरानी आदि मौजूद रहे ।




