रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : माल्टा एवं पहाडी नीबू का न्यूनतम समर्थन मूल्य किया घोषित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 13, 2021 4:15 अपराह्न
चमोली  : राज्य सरकार ने वर्ष 2021-22 हेतु माल्टा एवं पहाडी नीबू (गलगल) फलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। ’’सी’’ ग्रेड माल्टा एवं पहाडी नीबू (गलगल) सी ग्रेड फलों के लिए क्रमशः आठ रूपये एवं पांच रूपये प्रति किलोग्राम घोषित किया है। इस आशय की जानकारी देते हुए मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा माल्टा एवं पहाडी नीबू फलों के उर्पाजन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने इस संबंध में अधीनस्थ सभी उद्यान सचल दल केन्द्र के प्रभारियों को निर्देशित किया है कि योजना के क्रियान्वयन के लिये फलों के उपार्जन की अनुमानित मात्रा का आंकलन कर जानकारी दे।
मुख्य उद्यान अधिकारी ने बताया कि यह योजना उद्यान कार्ड धारकों के लिये होगी। ठेकेदार व बिचौलिये इस योजना में आच्छादित नहीं होंगे। माल्टा एवं पहाड़ी नीबू की क्रय 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। संबंधित उत्पादकों को घोषित समर्थन मूल्य से अधिक मूल्य किसी अन्य माध्यम से प्राप्त होने की स्थिति में वे अपनी फसल का विक्रय करने हेतु स्वतंत्र होंगे। क्रय किए जाने वाले सी ग्रेड माल्टा फलों का न्यूनतम व्यास 50 मिमी. तथा नीबू(गलगल) का व्यास 70 मिमी. से अधिक होना आवश्यक है। फल कटे सडे, गले न होकर स्वस्थ रोग रहित होने चाहिए। तुडाई उपरान्त फलों के वाष्पीकरण एवं श्वसन क्रिया से वनज में कमी को ध्यान में रखते हुए क्रय के समय तौल में 2.50 प्रतिशत अधिक वजन लिया जाएगा। उद्यान विभाग द्वारा उपार्जित सी ग्रेड माल्टा एवं पहाडी नीबू को भण्डारण के उपरान्त अथवा ताजे उपार्जित फलों को राज्य के भीतर तथा बाहर स्थापित मण्डियों सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की प्रसंस्करण इकाईयों को विक्रय किया जाएगा। यदि समर्थन मूल्य या इससे अधिक मूल्य स्थानीय बाजारों में प्राप्त होता है तो इसे निलामी द्वारा पहली प्राथमिकता पर विक्रय किया जायेगा। फल उत्पादकों को भुगतान एकाउन्ट पेई चैक तथा आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा
उन्होंने बताया कि जिले में 04 संग्रह/क्रय केन्द्र बनाये गये हैं, जहां पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। बताया कि उपार्जन हेतु जोशीमठ, दशोली, घाट ब्लाक के लाभार्थियों के लिये राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण केन्द गोपेश्वर को संग्रह/क्रय केन्द्र बनाया गया है। जबकि पोखरी, कर्णप्रयाग, नारायणबगड आदिबद्री विकास खण्ड के लिये राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण केन्द्र कर्णप्रयाग को, गैरसैंण ब्लाक के लिये राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण केन्द्र गैरसैंण तथा ब्लाक थराली, देवाल के लिये राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण केन्द्र ग्वालदम को संग्रह/क्रय केन्द्र बनाया गया है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.