सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुलिस मुख्यालय में दो दिवसीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन हुआ शुरू, पुलिस को स्मार्ट बनाने के लिए हुई चर्चा

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 13, 2021 4:10 अपराह्न
देहरादून : पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून में दो दिवसीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन (Police Officers Conference) की शुरूआत हुई, जिसमें समस्त फील्ड अधिकारी (जनपद प्रभारी, सेनानायक, शाखा एवं इकाई प्रभारी), परिक्षेत्र प्रभारी, प्राधानाचार्य एटीसी, पीटीसी एवं पुलिस मुख्यालय के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए। सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन डॉ. एस. एस. संधू द्वारा किया गया। सम्मेलन के प्रारम्भ में श्री हरवंश कूपर, भूतपूर्व विधानसभा अध्यक्ष/ मंत्री उत्तराखण्ड सरकार के आकस्मिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। तत्पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक, पी/एम-  सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विगत वर्षों में उत्तराखण्ड पुलिस की उपलब्धियों, ड्रग्स एवं साईबर क्राईम के सम्बन्ध में किये जा रहे Enforcement और Awareness कार्यों एवं पुलिस के शासन स्तर के मुद्दों, भविष्य की कार्ययोजना और उत्तराखण्ड पुलिस को कैसे आगे बढ़ाना है इससे मुख्य सचिव को अवगत कराया।
इस दौरान मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू पुलिस अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा-  आज पहली बार आपके बीच इतने विस्तृत रूप से बैठने का मौका मिला और उत्तराखण्ड पुलिस के बारे अच्छी जानकारी हुई कि पुलिस क्या कर रही है और हम किस दिशा में जा रहे हैं। आज के सेशन का मेन थीम स्मार्ट पुलिसिंग था। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने काफी प्रयास किए हैं। ट्रेडिशनल क्राइम के बजाय साइबरक्राइम बढ़े हैं, जिसके लिए निर्णय लिया गया कि देश का बेस्ट IIT जिसमें कंप्यूटर साइंस का डिपार्टमेंट साइबर सिक्योरिटी में सबसे अच्छा है, उत्तराखंड पुलिस के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड शासन द्वारा व्यय भार वहन किया जाएगा। उत्तराखंड पुलिस एवं आईआईटी का कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट साइबर क्राइम को रोकने के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का प्रयोग करेगा।
मुख्य सचिव ने कहा कि कम अपराध होने तथा सुरक्षित एवं शांतिप्रिय माहौल होने के कारण यहां पर उद्योगों एवं पर्यटन के अनुकूल माहौल बना है और उत्तराखंड पर्यटकों का फेवरेट डेस्टिनेशन बना हुआ है। उत्तराखंड के पुलिस कर्मियों का व्यवहार अन्य प्रदेशों के मुकाबले बेहतर रहता है। पर्यटक प्रदेश के लिए जरूरी है कि प्रदेश में शांति रहे, पुलिस कर्मियों को चाहिए कि वे भी ऐसा व्यवहार रखें ताकि पर्यटकों को पुलिस को देखकर विश्वास एवं सुरक्षा की भावना उत्पन्न हो। हमें खुशी है कि हमारी पुलिस इस दिशा में अग्रसर है। ड्रग्स के लिए गठित एडीटीएफ को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। ड्रग्स के विरूद्ध पुलिस, समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग में समन्वय जरूरी है। इसके लिए इनकी संयुक्त रूप से त्रैमासिक मीटिंग की जाएगी।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस ने इन 20 वर्षों में काफी कुछ हासिल किया है। हमारे infrastructure बेहतर हुए हैं। संवेदनशील पुलिसिंग की ओर भी काफी काम हुआ है, परंतु अभी भी हमें काफी कुछ हासिल करना बाकी है। हमें उत्तराखण्ड पुलिस को देश की सर्वोत्तम पुलिस बनाना है। स्मार्ट पुलिसिंग के प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप Moving Towards SMART Policing थीम पर उत्तराखण्ड पुलिस के ऑपरेशनल, प्रशासनिक और मार्डनाइजेशन के स्तर को बढ़ाने तथा उसे और अधिक स्मार्ट बनाने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया है।

मुख्य सचिव के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा/विचार-विमर्श किया गया।

  1. कार्मिक, प्रोवजिनिंग, आधुनिकीकरण, पुलिस कल्याण, कानून व्यवस्था, फायर, संचार, ड्रग्स, साइबर क्राइम आदि मुद्दों पर गहराई से मंथन किया गया।
  2. एंटी ड्रग्स, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों हेतु पॉलिसी पर चर्चा की गयी।
  3. पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण यथा केदारकांठा, चोपता में थाने/चौकियां खोले जाने पर चर्चा।
  4. पुलिस आधुनिकीकरण हेतु बजट बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया।
  5. पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रशिक्षण भत्ते प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
  6. प्रदेश में पुलिस भवनों, थाना/चौकियों के भवनों हेतु बजट बढ़ाने का अनुरोध किया गया।
  7. निष्क्रिय वाहनों के स्थान पर नए वाहनों स्वीकृत करने पर चर्चा की गयी।
 
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह उत्तराखण्ड शासन आनन्द बर्द्धन, सचिव वित अमित सिंह नेगी, अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी/पीएसी पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पी/एम अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक फायर अजय रौतेला सहित समस्त फील्ड अधिकारी (जनपद प्रभारी, सेनानायक, शाखा एवं इकाई प्रभारी) परिक्षेत्र प्रभारी, प्रधानाचार्य एटीसी /पीटीसी, एसटीएफ, जीआरपी, सीआईडी, अभिसूचना एवं पुलिस मुख्यालय के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.