रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : डीएम हिमांशु खुराना ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकांश शिकायतों का किया मौके पर ही निस्तारण

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 13, 2021 2:00 अपराह्न

चमोली : सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरवार मेें जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुॅचे फरियादियों ने पुस्ता निर्माण, सीसी मार्ग, नाली निर्माण, विद्युत कनेक्शन, एनएच द्वारा भुगतान न जाने, अवैध अतिक्रमण, आर्थिक सहायता, ऋण माफी आदि से जुड़ी 12 शिकायतें/समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण किया। जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

ग्राम लासी निवासी विक्रम सिंह रावत ने एनएच-58 पर हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क एवं तत्संबधी कार्यो का भुगतान न किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एनएच के प्रबंधक को तत्काल शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए। चमोली बस स्टैण्ड के हिल साइड में अवैध निर्माण एवं सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत पर एसडीएम चमोली को जांच के निर्देश दिए। लासी-सरतोली मोटर मार्ग पर पीएमजीएसवाई द्वारा पुस्ता निर्माण न किए जाने से आवासीय भवन को बने खतरे की शिकायत पर अधिशासी अभियंता को तत्काल मौका मुआयना करते हुए पुस्ता निर्माण हेतु शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

राइका माणा घिंघराण के समीप सीसी मार्ग को नाप खेत में डालने और सीसी मार्ग के पानी से घर एवं कृषि भूमि को हो रहे नुकसान की शिकायत पर जिलाधिकारी ने डीडीओ को मौका मुआयना कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्णप्रयाग द्वारा घाट में संचालित प्रशिक्षण केन्द्र का बिजली, पानी एवं भवन किराया का भुगतान न किए जाने की शिकायत पर एसडीएम को तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए। गिरसा निवासी जयंती देवी ने उनकी निजी भूमि पर बिना उनकी सहमति के सड़क बनाने और उनके साथ मारपीट व अनावश्यक परेशान करने की शिकायत पर एसडीएम पोखरी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। जौरासी निवासी जसराम ने घर में विद्युत सार्ट सर्किट से आग लगने के कारण नुकसान की क्षतिपूर्ति हेतु आर्थिक सहायता तथा माणा निवासी मुन्नी देवी ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए ऋण माफी की गुहार लगाई। जनता दरवार में अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसपी कुडियाल, परियोजना निदेशक प्रकाश रावत, जिला विकास अधिकारी सुमन राणा सहित अन्य सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.