posted on : दिसम्बर 12, 2021 6:38 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आने वाले हैं जिसको देखते हुए सभी पार्टियां व उम्मीदवार अपना दमखम दिखाने लग गए हैं इसी को देखते हुए रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा नए मतदाताओं को लुभाने के लिए नव मतदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया । रविवार को नगर निगम के मालवीय उघान में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवाओं को आकर्षित करने के लिए नव मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी आरपी सिंह, महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत कर नव मतदाताओं को सम्मानित किया । वहीं प्रदेश चुनाव प्रभारी आरपी सिंह ने कहा कि नवमतदाता सम्मान समारोह का उद्देश्य युवाओं को प्रदेश और केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी देना है कि सरकार किस प्रकार विकासमुखी योजना लाकर उत्तराखंड को विकास की राह पर आगे ले जा रही है । इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ नौटियाल, नगर अध्यक्ष अतुल डोबरियाल सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




