बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार में 01 अगस्त से क्रिकेट-बास्केटबॉल प्रशिक्षण होगा शुरू

शेयर करें !
posted on : जुलाई 29, 2026 10:07 अपराह्न

कोटद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में जनपद पौड़ी के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों पर एक अगस्त से कोटद्वार के शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट एवं बास्केटबॉल तथा पौड़ी के रांसी स्टेडियम में वॉलीबॉल का नियमित प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। खेलो इंडिया योजना की गाइडलाइन के तहत प्रशिक्षित कोचों की नियुक्ति की जा रही है। साथ ही खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें अपने ही जनपद में गुणवत्तापूर्ण एवं उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिल सकेगा।

जिलाधिकारी ने पूर्व में कोटद्वार स्थित शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं पौड़ी के रांसी स्टेडियम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध खेल सुविधाओं, आधारभूत ढांचे तथा प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की थी। निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं स्थानीय खेल प्रेमियों ने नियमित प्रशिक्षकों की नियुक्ति, पर्याप्त खेल सामग्री उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थित प्रशिक्षण शिविर संचालित करने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि जनपद के बड़ी संख्या में बच्चे क्रिकेट, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं, लेकिन विशेषज्ञ कोचों के अभाव में उनकी प्रतिभा को उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। जिलाधिकारी ने इन सुझावों को गंभीरता से लेते हुए खेलो इंडिया योजना की गाइडलाइन के अनुरूप प्रशिक्षित कोचों की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश दिए थे। उन्हीं निर्देशों के क्रम में अब एक अगस्त से कोटद्वार में क्रिकेट एवं बास्केटबॉल तथा रांसी में वॉलीबॉल का नियमित प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर शुरू होने के बाद बच्चों और युवाओं को अनुभवी कोचों के माध्यम से उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इससे खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, फिटनेस और प्रतियोगी क्षमता में वृद्धि होगी तथा वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक खेल सामग्री भी उपलब्ध करायी जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का वातावरण मिल सके।

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एक अगस्त से प्रशिक्षण सत्र नियमित रूप से शुरू हो जाएंगे। प्रशिक्षित कोच खिलाड़ियों को खेलों की तकनीकी बारीकियों, फिटनेस, अनुशासन एवं प्रतियोगी रणनीतियों का प्रशिक्षण देंगे। नियमित अभ्यास, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और आवश्यक खेल सामग्री की उपलब्धता से खिलाड़ियों के कौशल में निखार आएगा तथा उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि क्रिकेट एवं बास्केटबॉल प्रशिक्षण के इच्छुक खिलाड़ी एक अगस्त से शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, कोटद्वार तथा वॉलीबॉल प्रशिक्षण के इच्छुक खिलाड़ी रांसी स्टेडियम, पौड़ी में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल जनपद की खेल प्रतिभाओं को नया मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं को खेलों में पेशेवर भविष्य बनाने के लिए भी प्रेरित करेगी।

जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण शुरू करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था विकसित करना है, जिससे जनपद के बच्चे खेलों में पेशेवर स्तर पर अपना भविष्य बना सकें। नियमित प्रशिक्षण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा तथा जनपद में खेल संस्कृति को भी नई मजबूती मिलेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
  • गुरु पूर्णिमा पर रुड़की में भक्ति का उमड़ा सैलाब, धूमधाम से मनाया गया मां ज्वाला जी का जन्मोत्सव
  • एसपी रेखा यादव के निर्देशन में एसओजी की सर्जिकल स्ट्राइक, भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की साजिश नाकाम, एक करोड़ रुपये की 306 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी बोले- लोकसभा में पारित संशोधन विधेयक से भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता होगी और मजबूत
  • कोटद्वार : घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, दो सिलेंडर जब्त
  • पौड़ी गढ़वाल : फर्जी डिग्री बनाने वाला गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : दरांती से किया मुकाबला, महिला ने गुलदार को मार भागाया
  • श्री गुरुभ्रातृ मंडल-कोटद्वार द्वारा गुरु पूर्णिमा पर भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह आयोजित
  • पौड़ी गढ़वाल : अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
  • कोटद्वार : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गेप्स ने किया असल देव वृक्षारोपण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.