बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एडीएम न्यायालय का खाद्य पदार्थ और नियमों के उल्लंघन पर सख्त फैसला, हरिद्वार में 10 कारोबारियों पर ₹2.65 लाख का जुर्माना

शेयर करें !
posted on : जुलाई 29, 2026 1:49 पूर्वाह्न

हरिद्वार : खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य मानकों के उल्लंघन के मामलों में की गई कार्रवाई पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता के न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। विभाग द्वारा दायर 10 वादों का निस्तारण करते हुए संबंधित खाद्य कारोबारियों पर कुल ₹2 लाख 65 हजार का जुर्माना लगाया गया है। न्यायालय ने सभी कारोबारियों को सात दिन के भीतर जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए हैं।

कांवड़ मेला निरीक्षण में मिली थीं गंभीर अनियमितताएं

खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने कांवड़ मेला-2025 के दौरान हरिद्वार-दिल्ली हाईवे स्थित पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में फूड रजिस्ट्रेशन एवं अन्य आवश्यक प्रावधानों में अनियमितताएं मिलने पर न्यायालय ने संचालक पर ₹50 हजार का जुर्माना लगाया। इसी प्रकार बहादराबाद कांवड़ पटरी मार्ग स्थित मां शाकुम्भरी भोजनालय में बिना फूड लाइसेंस के संचालन, डस्टबिन का उपयोग न करने, कचरे का उचित निस्तारण न करने तथा उपभोक्ताओं को बिल जारी न करने के मामले में भी ₹50 हजार का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

मिठाई, पनीर और मावा के नमूने जांच में पाए गए अधोमानक

रानीपुर झाल स्थित स्पेशल बर्फी वाला प्रतिष्ठान से लिए गए मावा बर्फी के नमूने में मैदा की मिलावट मिलने तथा बिना लाइसेंस मिठाई निर्माण करने पर संचालक पर ₹5 हजार का जुर्माना लगाया गया। शिवालिक नगर के एक होटल से लिए गए खुले पनीर के नमूने में फैट की मात्रा निर्धारित मानकों से कम मिलने और बिल पर लाइसेंस नंबर अंकित न होने पर ₹25 हजार का जुर्माना लगाया गया। खानपुर के तुगलकपुर स्थित नूर अहमद मावा भंडार से लिए गए पनीर के नमूने में भी फैट की मात्रा कम पाई गई, जिसके चलते संचालक पर ₹25 हजार का जुर्माना लगाया गया।

अव्यवस्थित मावा निर्माण और अधोमानक खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई

भगवानपुर के झिड़ियान ग्रांट स्थित मावा निर्माण इकाई में जांच के दौरान मावा अधोमानक पाया गया। मौके पर लगभग एक क्विंटल मावा नष्ट कराया गया तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं वनस्पति के उपयोग से अव्यवस्थित परिस्थितियों में मावा तैयार किए जाने पर संचालक पर ₹25 हजार का जुर्माना लगाया गया। मां चंडी देवी मंदिर परिसर स्थित मां जय दुर्गा ढाबा में निरीक्षण के दौरान खाद्य पंजीकरण संबंधी अनियमितताएं और बेसन का नमूना अधोमानक मिलने पर संचालक पर ₹25 हजार का जुर्माना लगाया गया।

डेयरी और मिठाई प्रतिष्ठानों पर भी गिरी गाज

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश पाण्डेय द्वारा मंगलौर स्थित बरकत डेयरी के निरीक्षण में पनीर निर्माण में वनस्पति युक्त खाद्य तेल के प्रयोग का मामला सामने आया। प्रयोगशाला जांच में नमूना अधोमानक पाए जाने पर ₹25 हजार का जुर्माना लगाया गया। रुड़की स्थित बालाजी स्वीट्स से लिए गए सफेद रसगुल्ले का नमूना भी अधोमानक पाया गया, जिसके चलते न्यायालय ने संचालक पर ₹10 हजार का जुर्माना लगाया। वहीं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव टंडन द्वारा ऋषिकुल विद्यापीठ स्थित सूर्या डेयरी से लिए गए पनीर के नमूने में फैट की मात्रा कम मिलने पर संचालक पर ₹25 हजार का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

सात दिन में जमा करनी होगी जुर्माने की राशि

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय ने सभी संबंधित खाद्य कारोबारियों को सात दिन के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में राशि जमा न करने पर जुर्माना भू-राजस्व की भांति वसूला जाएगा।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एडीएम न्यायालय का खाद्य पदार्थ और नियमों के उल्लंघन पर सख्त फैसला, हरिद्वार में 10 कारोबारियों पर ₹2.65 लाख का जुर्माना
  • मुख्यमंत्री धामी के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
  • मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट : इन जिलों में 29 जुलाई को स्कूल बंद..
  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नंदा की चौकी पुल मामले की जांच तेज, PWD सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने तय की 3 दिन की डेडलाइन
  • कांवड़ मेला-2026 : हरिद्वार पुलिस ने जारी किया विस्तृत ट्रैफिक प्लान, यात्रा से पहले रूट देखकर ही निकलें श्रद्धालु
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • देहरादून : नन्दा की चौकी पुल हुआ दुरूस्त, आवाजाही हुई शुरू
  • मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट : बागेश्वर, टिहरी और चम्पावत में 29 जुलाई को स्कूल बंद
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 93 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • राज्यपाल ने कांवड़ मेला कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का लिया जायजा, कहा – श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.