posted on : दिसम्बर 12, 2021 4:19 अपराह्न
कोटद्वार। जिला कांग्रेस एवं महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक एवं श्रममंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का पुतला दहन किया गया । रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार एवं श्रममंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक ने जहां पूर्ववर्ती सरकार के सभी विकास कार्य अवरुद्ध कर दिए वहीं अब जनता एवं नौजवानों को ठगने के लिए फर्जी आंकडे जारी किए । प्रदर्शन में चन्द्रमोहन खर्कवाल जिलाध्याक्ष, संजय मित्तल महानगर अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह गुसाई, सावर सिंह मंगी, प्रवीन सिंह रावत, अमित राजसिंह, मनोज रावत, अनिल चौधरी, विजय सिंह रावत, जीतेन्द्र भाटिया, कृपाल सिंह वेगी, प्रदीप, शहनाज समसी, राजनीश उप्पल, इरफान खान, जावेद खान, पंकज खत्री, अनुराग रावत, विजय माहेश्वरी, वृजपाल सिंह नेगी, पुष्कर सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, राजेश रावत, दिनेश थापा, विपिन्न डोबरियाल, वी०डी० नवानी आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।




