सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : नए घरेलू गैस कनेक्शन पर रोक, बड़ी संख्या में आवेदन लंबित, उपभोक्ता परेशान

शेयर करें !
posted on : जुलाई 27, 2026 5:33 अपराह्न

देहरादून। देहरादून जिले में नए घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन जारी करने पर लगी रोक के चलते हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले की 70 गैस एजेंसियों में नए कनेक्शन के लिए 1,670 आवेदन लंबित हैं। आवेदक गैस एजेंसियों और जिला पूर्ति कार्यालय (डीएसओ) के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही।

पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद गैस आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने पर केंद्र सरकार ने नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने पर रोक लगा दी थी। हालांकि अब घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य हो चुकी है और उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी मिल रही है, लेकिन नए कनेक्शन अभी भी शुरू नहीं किए गए हैं।

इस रोक का सबसे अधिक असर नए मकानों में रहने वाले परिवारों, किरायेदारों और पहली बार गैस कनेक्शन लेने वाले लोगों पर पड़ा है। गैस एजेंसियों के पोर्टल पर लगातार आवेदन बढ़ रहे हैं, जबकि एजेंसी संचालक भी यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि नए कनेक्शन कब से जारी होंगे।

देहरादून जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की कुल 70 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनमें इंडियन ऑयल की 53, भारत पेट्रोलियम की 10 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 7 एजेंसियां शामिल हैं। लंबित आवेदनों में इंडेन गैस के 730, भारत गैस के 300 और एचपी गैस के 640 आवेदन शामिल हैं।

जिला पूर्ति विभाग के अनुसार जिले में घरेलू और कमर्शियल गैस की उपलब्धता सामान्य है तथा उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
  • प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दिव्यांगजनों को मिली कानूनी संरक्षकता की राह, 12 मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय
  • सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठाए सीमांत क्षेत्र के 06 बड़े मुद्दे
  • प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का सम्मान, मुख्यमंत्री बोले – युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु
  • उत्तराखंड में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बेहद भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की चेतावनी
  • उत्तराखंड : नए घरेलू गैस कनेक्शन पर रोक, बड़ी संख्या में आवेदन लंबित, उपभोक्ता परेशान
  • बिहार बंद हिंसा : सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
  • जंतर-मंतर आंदोलन से राष्ट्रीय पहचान तक, जानें कौन हैं उत्तराखंड की छात्र नेता नेहा बोरा
  • कांवड़ यात्रा : दून शहर में नहीं घुसेंगे कांवड़ियों के वाहन, जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष प्लान लागू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.