बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भेटा-भर्की मोटर मार्ग सुधारीकरण को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शेयर करें !
posted on : जुलाई 22, 2026 12:03 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाॅक की उर्गम घाटी की भेटा-भर्की मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से सड़क की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय सांकेतिक धरना देते हुए ज्ञापन सौंपा। 

ग्राम प्रधान भेटा दीपक पंवार, भर्की के प्रधान चंद्रमोहन पंवार  और सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा गया है कि भेटा-भर्की सड़क पर कई स्थानों पर मलबा जमा होने से यातायात बार-बार बाधित हो रहा है। इससे यहां आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर स्कवर (क्रॉस ड्रेनेज) और कॉजवे का कार्य अधूरा होने सड़क की स्थिति और भी दयनीय बनी हुई है। सड़क की दयनीय हालात के चलते दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा कई हिस्सों में डामरीकरण का कार्य अधूरा है, जबकि जहां डामर बिछाया गया था, वह भी बारिश के कारण उखड़ चुका है। ग्रामीणों ने पूरे मार्ग का गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण कराने, काॅजवे सुधारीकरण, नालियों का निर्माण, पुलिया निर्माण करने की मांग की है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे पूर्व में कई बार ज्ञापन और पत्राचार के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण मजबूर होकर उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए सड़क मार्ग पर बरती गई अनियमितताओं को लेकर एक जांच कमेटी बनाई गई है। जो सड़क मार्ग का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपेगी।

इस दौरान प्रधान भेटा दीपक पंवार, भर्की प्रधान चंद्रमोहन पंवार, सुभाष रावत, मंजू देवी, दीपा देवी, महावीर सिंह पंवार, बलवीर सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र सिंह पंवार, रजनी देवी, चंद्रमोहन सिंह पंवार, धर्मेद्र पंवार, मातवर सिंह चैहान आदि मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नंदा की चौकी पुल मामले की जांच तेज, PWD सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने तय की 3 दिन की डेडलाइन
  • कांवड़ मेला-2026 : हरिद्वार पुलिस ने जारी किया विस्तृत ट्रैफिक प्लान, यात्रा से पहले रूट देखकर ही निकलें श्रद्धालु
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • देहरादून : नन्दा की चौकी पुल हुआ दुरूस्त, आवाजाही हुई शुरू
  • मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट : बागेश्वर, टिहरी और चम्पावत में 29 जुलाई को स्कूल बंद
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 93 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • राज्यपाल ने कांवड़ मेला कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का लिया जायजा, कहा – श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता
  • कांवड़ मेला-2026 : हरिद्वार पुलिस ने जारी किया विस्तृत ट्रैफिक प्लान, यात्रा से पहले रूट देखकर ही निकलें श्रद्धालु
  • विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने समय पर जांच और जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर
  • जब संकट आया, धामी सबसे आगे खड़े मिले, नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.