रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उविपा अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान का किया कड़ा विरोध

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 10, 2021 10:18 अपराह्न

कोटद्वार : उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने पूर्व सीएम हरीश रावत के उस बयान का कड़ा विरोध किया है और खेद जताया, जिसमें पूर्व सीएम हरीश रावत ने सन 2000 से उत्तराखंड में रहने वालों को यहां का मूल निवासी माना है। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने  कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता पूर्व सीएम हरीश रावत ने यह कहा है कि जो 2000 में आ गया वह यहाँ का मूल निवासी हो गया। पूर्व सीएम हरीश रावत की यह बात उत्तराखंड राज्य निर्माण की मूल भावनाओं के विपरीत है। उत्तराखण्ड क्या देश के किसी भी राज्य का मूल निवासी वही है जो सन 1950 में या उससे 5 साल पहले उस राज्य में निवास कर रहा था। वह उस राज्य का मूल  निवासी है।

उविपा अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने कहा कि कांग्रेस अंततः अपने पुराने खेल की ओर अग्रसर है, जिसमें बांटो और राज करो की नीति प्रमुख है ।
जिसके तहत पूर्व सीएम हरीश रावत ने यह कहा है कि एक समय मैदानी मूल का व्यक्ति भी उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बन सकता है। मुजीब नैथानी ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत की समय के साथ याददाश्त खत्म होती जा रही है। इस राज्य का पहला मुख्यमंत्री ही मैदानी मूल का मुख्यमंत्री था, और मैदानी क्या अगर उस हिसाब से देखें तो हरियाणा उनकी जन्मभूमि थी, मगर उनकी कर्मभूमि उत्तराखण्ड ही थी। पूर्व सीएम हरीश रावत पहाड़ और मैदान को बांटने की राजनीति कर रहे हैं , इसलिए मैदानी  और पहाड़ी मुख्यमंत्री की बात कर रहे हैं। इस राज्य का मूल निवासी 1950 का ही है, चाहे वह हरिद्वार का निवासी है। क्या यहां हरिद्वार के गांव वाले 1950 से हरिद्वार में नहीं रह रहे हैं  ? क्या वह हरिद्वार सन 2000 में आए हैं। उनका अधिकार छीनने बाहर से जो लोग आ रहे हैं उनका विरोध क्यों नहीं किया जाना चाहिए? जबकि बाहर से आने वाले सब यहां अवैध अनैतिक, अवैधानिक कार्य कर रहे हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उन को शरण देने की बात कर रही है यह दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसी किसी भी बात का उत्तराखण्ड विकास पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।
उन्होंने कहा कि पहाड़ के नाम पर बने मुख्यमंत्री ही पहाड़ का विनाश कर गए हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत जल जंगल जमीन शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार पर सार्थक बात करने की बजाय केवल मुख्यमंत्री पद की बात कर रहे हैं कभी वो किसी अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनने की बात कहते हैं तो फिर पलटी मार कर बाबा केदारनाथ से खुद को मुख्यमंत्री बनाने की बात करने लगते हैं। बांटों और राज करो की नीति की बात करने वालों  से उत्तराखण्ड के मूल निवासियों को सावधान रहने की जरूरत है
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.