शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : धोखे से शादी और शारीरिक शोषण के आरोप में चकराता वन प्रभाग के SDO गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2026 2:08 पूर्वाह्न

देहरादून। विकासनगर पुलिस ने चकराता वन प्रभाग में तैनात एसडीओ राजीव नयन नौटियाल को धोखे से विवाह करने, शारीरिक शोषण, दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके दिनकर विहार स्थित आवास से हिरासत में लिया। मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, ऋषिकेश क्षेत्र की एक महिला ने 12 जुलाई को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में उसकी मुलाकात राजीव नयन नौटियाल से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को पत्नी से अलग बताया और बाद में कथित रूप से फर्जी तलाक के दस्तावेज दिखाकर वर्ष 2026 में उससे विवाह कर लिया। महिला का आरोप है कि विवाह के बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया, दहेज की मांग की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अपने पहले विवाह और तलाक की वास्तविक स्थिति छिपाकर महिला से विवाह किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का अपनी पहली पत्नी से तलाक अभी तक नहीं हुआ है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। पहली पत्नी ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इसके अलावा यमुना पुल बाड़वाला क्षेत्र में मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।

वन मंत्री के कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने के मामले में उन्हें निलंबित भी किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NEET UG 2026 : आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने संयुक्त टॉपर, 11.21 लाख छात्र सफल
  • दर्दनाक रेल हादसा : पैसेंजर ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, दो छात्रों समेत तीन की मौत
  • रुद्रप्रयाग : फाटा-बड़ासू मार्ग पर गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत
  • तरसाली-फाटा मार्ग पर हादसा, दो की मौत
  • श्रावण संक्रांति पर खुले फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट, महिला पुजारी ने किया भगवान का पुष्प श्रृंगार
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हरेला पर्व पर पौधारोपण कर दिया प्रकृृति संरक्षण का संदेश, पर्यावरण संरक्षण को जन भागीदारी से जोड़ने का किया आहवाहन
  • मेडिकल एजुकेशन के बाद इंजीनियरिंग में भी एसजीआरआरयू की बड़ी छलांग, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर व एआई आधारित शिक्षा और वैश्विक सहयोग से तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई दिशा
  • श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय, अखिल विश्व गायत्री परिवार के आध्यात्मिक गुरु डॉ. चिन्मय पंड्या ने श्री महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  • देहरादून में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
  • स्कूल में घुसे बदमाश, बच्चों को बनाया बंधक! मुठभेड़ में दो SOG सिपाहियों को लगी गोली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.