शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रावण संक्रांति पर खुले फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट, महिला पुजारी ने किया भगवान का पुष्प श्रृंगार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2026 3:44 पूर्वाह्न

चमोली : जिले की उर्गम घाटी में समुद्र तल से लगभग 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध श्री फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट गुरुवार को श्रावण संक्रांति के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और पौराणिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान नारायण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

फ्यूंला नारायण मंदिर अपनी विशिष्ट पूजा परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। यहां भगवान नारायण का पुष्प श्रृंगार महिला पुजारी द्वारा किया जाता है। इस वर्ष मंदिर की पूजा-अर्चना के लिए आशीष पंवार को पुरुष पुजारी तथा आनंदी देवी को महिला पुजारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

मंदिर में भगवान विष्णु चतुर्भुज स्वरूप में माता महालक्ष्मी तथा जय-विजय के साथ विराजमान हैं और आज भी ऋषि परंपरा के अनुसार यहां पूजा-अर्चना की जाती है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, स्वर्ग की अप्सरा उर्वशी पुष्प लेने उर्गम घाटी आई थीं। इसी दौरान उन्होंने भगवान विष्णु के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पर्वतीय फूलों से उनका श्रृंगार किया। तभी से इस मंदिर में महिलाओं द्वारा भगवान के पुष्प श्रृंगार की परंपरा चली आ रही है।

मंदिर की पूजा की जिम्मेदारी प्रतिवर्ष भरकी, भेंटा, पिलखी, गंवाणा और अरोसी गांवों के ग्रामीणों को बारी-बारी से सौंपी जाती है। श्रावण संक्रांति पर खुलने वाले मंदिर के कपाट नंदा अष्टमी के बाद नवमी तिथि को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाते हैं।

मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हेलंग से लगभग 14 किलोमीटर वाहन मार्ग से भरकी गांव तक पहुंचना होता है। इसके बाद करीब पांच किलोमीटर की पैदल यात्रा कर श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं।

कपाट खुलने के मौके पर ग्राम प्रधान भरकी चंद्र मोहन सिंह, पूर्व प्रधान दुर्लभ सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह, पंचनाम देवता के पुजारी अब्बल सिंह पंवार, आचार्य मनोहर प्रसाद सेमवाल, रघुवीर सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह पंवार, बलवंत सिंह नेगी, नंद सिंह नेगी, दीपा देवी, आशुतोष नेगी, जीतेंद्र पंवार, जीतेंद्र कंडवाल, किशन सिंह, रणजीत सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अंकिता भंडारी हत्याकांड में उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एसआईटी की गहन जांच और प्रभावी पैरवी से दोषियों को आजीवन कठोर कारावास; प्रकरण में सीबीआई जांच भी जारी
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से संवरा धुंगसरी गांव के गोविंद जोशी का भविष्य, डेयरी से हर माह कमा रहे 60 हजार
  • नवंबर माह में प्रदेशभर में लगेंगे किसान ऋण मेले – डॉ. धन सिंह रावत
  • पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय जनभावनाओं में संतुलन बनाकर तैयार किये जाए ईको-सेंसेटिव जोन के प्रस्ताव – प्रमुख सचिव आरके सुधांशु
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड : एडीजी कानून-व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने दी जांच और न्यायिक कार्रवाई की विस्तृत जानकारी
  • ‎सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने रानीचौरी में आयोजित किसान मेले में किया प्रतिभाग, विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया निरीक्षण
  • राज्यपाल से सचिव दीपक कुमार ने की शिष्टाचार भेंट
  • एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने आईएएसओ सम्मेलन में जीते शीर्ष पुरस्कार
  • चमोली की कीवी पहली बार दिल्ली की मंडी में, 200 कुंतल की खेप रवाना
  • ​पौड़ी गढ़वाल : ताराकुंड को मिलेगी नई पहचान, जुड़ेगा तीर्थाटन सर्किट से
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.