शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अध्यक्ष उत्तराखण्ड महिला आयोग कुसुम कंडवाल ने कोटद्वार पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण, सुरक्षा, स्वास्थ्य व आवागमन व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

शेयर करें !
posted on : जुलाई 10, 2026 12:36 पूर्वाह्न

कोटद्वार : उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बुधवार को कोटद्वार स्थित नारी पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में रह रही महिलाओं एवं युवतियों से संवाद किया तथा संबंधित अधिकारियों को महिलाओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नारी पुनर्वास केंद्र पहुंचकर महिला आयोज की अध्यक्ष ने सुरक्षा, आवास, खान-पान एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुनर्वास केंद्र महिलाओं को सुरक्षित वातावरण के साथ आत्मनिर्भर बनने के अवसर भी उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र से पूर्व में आश्रित रही एक मेधावी युवती वर्तमान में बी.टेक की पढ़ाई कर रही है, जो केंद्र के सकारात्मक प्रयासों का उदाहरण है।

निरीक्षण के दौरान केंद्र में रह रही महिलाओं एवं युवतियों ने आयोग अध्यक्ष से संवाद करते हुए आवागमन संबंधी कुछ आवश्यकताओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विद्यालय एवं कॉलेज की दूरी को देखते हुए नियमित आवागमन के लिए वाहन सुविधा उपयोगी होगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल तक सुगम आवागमन के लिए भी वाहन उपलब्ध होने से सुविधा मिलेगी।

इस पर आयोग अध्यक्ष ने निदेशक, आईसीडीएस बी.एल. राणा से दूरभाष पर वार्ता कर महिलाओं की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में रह रही महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित ध्यान रखा जाए। इस संबंध में उन्होंने निरीक्षण रजिस्टर में भी आवश्यक टिप्पणियां अंकित कीं। अध्यक्ष ने केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आश्रित महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा समुचित देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और उन्हें प्रत्येक आवश्यक सुविधा समय पर उपलब्ध करायी जाए।

निरीक्षण के दौरान विभाग की प्रशासनिक अधिकारी विजयलक्ष्मी, सुपरवाइजर एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
  • ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर 10 जुलाई को पौड़ी के सभी विद्यालय रहेंगे बंद
  • चढ़ावा अनियमितता के विरोध में यूकेडी ने फूंका सरकार का पुतला
  • देहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • हरेला महाभियान की तैयारियां तेज, सभी जिलों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच को तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित, 15 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.