गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे चोरी के आरोप के मामले में आरोपी कर्मचारी को किया गया निलंबित

शेयर करें !
posted on : जुलाई 9, 2026 1:40 पूर्वाह्न

 

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) श्रद्धालुओं की आस्था और भगवान के चढ़ावे एवं दान की पवित्रता को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से संबंधित जो अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं, उन्हें समिति ने अत्यंत गंभीरता से लिया है।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया, बिना किसी देरी के संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया और निष्पक्ष जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। जांच समिति की प्रारंभिक आख्या में प्रथम दृष्टया अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद संबंधित कर्मचारी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई इसलिए भी आवश्यक थी ताकि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और किसी भी प्रकार के प्रभाव से मुक्त रह सके।

बताया कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति भ्रष्टाचार, अनियमितता या श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े किसी भी मामले में जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य करती है। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

समिति यह भी आश्वस्त करती है कि विस्तृत विभागीय जांच पूरी की जाएगी। यदि जांच में कोई अन्य व्यक्ति भी दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध भी नियमों के अनुसार कठोर अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें। मंदिर समिति पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है और भगवान के चढ़ावे की प्रत्येक पाई की सुरक्षा एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

श्रद्धालुओं की आस्था हमारे लिए सर्वोपरि है, और उस आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि आज देर शाम जांच समिति द्वारा आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल के स्पष्टीकरण का अवलोकन किया जिसे संदेहास्पद माना गया। इसी आधार पर जांच होने तक आरोपी कर्मचारी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। आरोपी कर्मचारी को बीकेटीसी ज्योर्तिमठ कार्यालय से संबद्ध‌ कर दिया गया है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बालश्रम उन्मूलन को लेकर प्रशासन सक्रिय, पौड़ी बाजार में चला विशेष निरीक्षण अभियान
  • बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, सीएम धामी के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति गठित
  • चढ़ावे से जुड़े मामले में बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
  • उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रहें सतर्क 
  • उप प्रधान पदों पर बजा चुनावी का बिगुल
  • मणिपुर में उग्रवादी हमला : असम राइफल्स के दो जवान शहीद, उत्तराखंड ने खोए अपने वीर सपूत
  • नीति आयोग के साथ विकास एजेंडे पर मंथन, स्वास्थ्य से जल संरक्षण तक कई मुद्दों पर जोर
  • उत्तराखंड बना ‘पूर्ण साक्षर राज्य’, पूरे किए NEP के मानक
  • श्रीराम के आदर्शों से ही सशक्त होगा राष्ट्र, हरिद्वार में बोले मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड : विधायक निधि से सड़क निर्माण में घोटाला, कागजों में बनी, जांच में 35.50 मीटर गायब
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.