गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बीस सूत्री में बढ़ी रफ्तार, चमोली पहुंचा पांचवें पायदान पर

शेयर करें !
posted on : जुलाई 9, 2026 1:08 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन में चमोली जनपद राज्य में पांचवां स्थान हासिल हुआ है। इसके चलते जनपद की प्रगति 53 फीसद रही।

बीसूका के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में इस आशय की जानकारी दी गई। बताया कि राज्य में जनपद चमोली ने बीस सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन में 53 प्रतिशत प्रगति के साथ राज्य में पांचवां स्थान बनाया है। बैठक में विभिन्न विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई।

उपाध्यक्ष ने सभी नोडल विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नवाचार आधारित कार्यप्रणाली अपनाई जानी चाहिए। कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। इसलिए सभी विभाग पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। विकास कार्यों में गुणवत्ता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि परिणाम धरातल पर दिखाई देने चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में सभी विभागों को समन्वय स्थापित करने पर बल देते हुए नियमित  प्रगति रिपोर्ट अपडेट करनी होगी। लाभार्थियों का सर्वेक्षण तेजी से करने पर बल देते हुए उनका कहना था कि कोशिश यही रहनी चाहिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

बैठक में गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, कृषि एवं सिंचाई, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपाध्यक्ष ने विशेष रूप से किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं वंचित वर्गों के लिए संचालित योजनाओं को अभियान मोड में लागू करने पर बल देते हुए कहा कि इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जनपद के समग्र एवं समावेशी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड बना ‘पूर्ण साक्षर राज्य’, पूरे किए NEP के मानक
  • श्रीराम के आदर्शों से ही सशक्त होगा राष्ट्र, हरिद्वार में बोले मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड : विधायक निधि से सड़क निर्माण में घोटाला, कागजों में बनी, जांच में 35.50 मीटर गायब
  • देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात
  • मुख्यमंत्री धामी ने डीबीटी (वन क्लिक) से 9.80 लाख लाभार्थियों को ₹145.42 करोड़ की पेंशन राशि की जारी
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹495 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे चोरी के आरोप के मामले में आरोपी कर्मचारी को किया गया निलंबित
  • शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए 50 दिन की बढ़ी समय सीमा, लेकिन शिक्षक संघ ने उठाया बड़ा सवाल
  • ईरान के 80 सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी हमले, होर्मुज में टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा तनाव
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला, आरोपी कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज, बीकेटीसी ने किया निलंबित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.