मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण

शेयर करें !
posted on : जुलाई 7, 2026 12:22 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। गोपीनाथ मंदिर के 300 मीटर के दायरे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और जिला विकास प्राधिकरण की ओर से भवन निर्माण की मंजूरी न मिलने से गुस्साए गोपेश्वर गांव के ग्रामीणों ने  कलेक्ट्रेट में विरोध  प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। उन्होंने गोपेश्वर नगर के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग भी की।

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय में एकत्र होकर भवन निर्माण संबंधी प्रतिबंधों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि श्री गोपीनाथ मंदिर के 300 मीटर दायरे में पुनर्निर्माण और नए भवनों के निर्माण की अनुमति नहीं मिलने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई निर्माणाधीन भवनों को सील किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने इस व्यवस्था को आम नागरिकों के हितों के खिलाफ बताते हुए जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने और पुरातत्व विभाग के नियमों में शिथिलीकरण की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि गोपेश्वर नगर क्षेत्र को जिला विकास प्राधिकरण के दायरे से बाहर किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को भवन निर्माण में अनावश्यक बाधाओं का सामना न करना पड़े। बताया कि इस संबंध में एक ज्ञापन तैयार किया जा रहा है। इसे अगले 15 दिनों के भीतर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार और भारत सरकार को भेजा जाएगा। ज्ञापन में प्रदेश सरकार से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने तथा भारत सरकार से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के नियमों में आवश्यक शिथिलीकरण करने की मांग की जाएगी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस दौरान नवल भट्ट, विनोद जोशी, बीएस बिष्ट, शांति  प्रसाद भट्ट, सुशीला सेमवाल, उषा रावत, मंगला कोठियाल, अनसूया प्रसाद खाली, चंद्रकला बिष्ट, केके डिमरी, योगेंद्र बिष्ट, सूर्य प्रकाश पुरोहित, पुष्पा पासवान, किशन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
  • उत्तराखंड में बनेंगे आठ नए सहकारी संघ, अब विधानसभा स्तर पर भी लगेंगे सहकारी मेले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.