मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पैतृक गांव सैंणा पहुंचे डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, शहीद जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत की फोटो पर माल्यार्पण कर की श्रद्धांजलि अर्पित 

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 9, 2021 6:50 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के प्रतिनिधित्व के रूप में देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत के पैतृक गांव विकासखण्ड द्वारीखाल के सैंणा में उनके परिजनों के पास पहुंच कर शहीद जनरल बिपिन सिंह रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत की फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए उपस्थित लोगों के साथ 02 मिनट का मौन रखा। जिलाधिकारी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनरल बिपिन सिंह रावत जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। कहा कि उन्हें हमेशा याद किया जाएगा तथा वह सदैव अमर रहेंगे और हमारी स्मृति में रहेंगे। जिलाधिकारी ने उनके परिजनों को हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा भी दिलाया।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के प्रतिनिधित्व के रूप में जनरल बिपिन सिंह रावत के पैतृक गांव सैंणा पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने उनके परिजनों से कहा कि वे मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि रूप में पहुंचे है। कहा कि मुख्यमंत्री जी स्वयं उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम हेतु दिल्ली रवाना हुए है। कहा कि राज्य स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से श्री रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। वहीं जनपद के समस्त विभागों/कार्यालयों में भी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 02 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का देश के लिए अहम योगदान रहा है। परिजनों के साथ बातचीत के दौरान उनको याद करते हुए कहा कि पिछले सप्ताह उनके द्वारा एचएनबी गढ़वाल विश्व विद्यालय के दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग कर छात्रों को प्रमाण पत्र आदि वितरित कर बच्चों का आर्शीवाद दिया गया। कहा कि जनरल रावत का जनपद में समय-समय पर आना-जाना रहता था और इस दौरान वे जनपद की समस्याओं से भी अवगत कराते रहते थे और क्षेत्र विकास के लिए प्रयासरत रहते थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद सीडीएस श्री रावत जी के गांव को जोड़ने वाली सड़क लोक निर्माण विभाग दुगड्डा द्वारा पूर्व में डीपीआर तैयार किया गया था। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग दुगड्डा से वार्ता कर एक किमी सड़क निर्माण का कार्य जल्द प्रारम्भ किया जाएगा। कहा कि सीडीएस बिपिन रावत की स्मृति में कुछ निर्माण कार्य या अन्य कार्य किये जायेंगे, उसके लिए परिवार से वार्ता की जाएगी तथा प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने उनके परिजन भरत सिंह (चाचा), सुशीला देवी (चाची) , हरीनंदन रावत (चाचा), श्रीमती संतोष (चाची) , रवींद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय व अजय रावत (भाई), कुसुम (भाई की बहु) एवं आरबी (भतीजी) आदि परिवार के सदस्यों के साथ शोक संवेदना व्यक्त किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी, तहसीलदार कोटद्वार विकास अवस्थी  सहित अन्य लोग मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.