शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील

शेयर करें !
posted on : जुलाई 4, 2026 9:04 अपराह्न
देहरादून : मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 07 जुलाई 2026 तक गणना प्रपत्र जमा करना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिले के ऐसे सभी पात्र नागरिकों से तत्काल अपने बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में पंजीकृत 13.76 लाख मतदाताओं में से 11.86 लाख से अधिक मतदाता अपना गणना प्रपत्र जमा कर चुके हैं और इनमें 99.98 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है। हालांकि अभी भी 1,90,588 मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा नहीं किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गणना प्रपत्र जमा करना प्रत्येक पात्र मतदाता के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो नागरिक दिन के समय घर पर उपलब्ध नहीं रहते, वे ईसीआईनेट एप या ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा का उपयोग कर अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं और समय पर अपना गणना प्रपत्र जमा कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड के मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना अथवा अपने माता-पिता या दादा-दादी का नाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर खोज सकते हैं। अन्य राज्यों के मतदाता निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अंतिम एसआईआर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
जिलाधिकारी ने पुनः अपील करते हुए कहा कि गणना प्रपत्र भरने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई है। अब मात्र तीन दिवस शेष है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते अपना गणना प्रपत्र जमा कर लोकतांत्रिक अधिकार को सुरक्षित रखें।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
  • टिकट किसी को भी मिले सभी को भाजपा के लिए काम करना होगा – राजेंद्र भंडारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.