posted on : दिसम्बर 9, 2021 5:38 अपराह्न
सतपुली । नगर पंचायत सतपुली के अंतर्गत राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में समस्त व्यापारियों व नगर निवासियो ने जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य सैन्य अफसरों के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर सभी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी व शोकसभा का आयोजन किया । इस दौरान जनरल विपिन रावत के चित्र पर सभी व्यापारियों व नगरवासियो ने श्रद्धांसुमन अर्पित किए व सभी मृत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया । इस मौके पर नगर निवासी मनीष खुगशाल स्वतंत्र ने कहा कि आज जनरल विपिन रावत के जाने से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है । जनरल बिपिन रावत के कंधों पर पूरे देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी जिसे वे बखूबी निभा रहे थे । जनरल बिपिन रावत पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के बिरमोली सैन के निवासी थे आज उनके जाने से उनके पैतृक गांव सहित पूरे जिले के लोग स्तब्ध है व पूरे में शोक की लहर छा गई है । व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि ये देश की अपूर्व क्षति है और असमय उनके जाने से देशवासियो को गहरा धक्का लगा है । इस दौरान नगर अध्यक्ष अंजना वर्मा , व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप धन्ना, उपेंद्र सिंह नेगी, वेद प्रकाश वर्मा, डबल मियाँ, इंदु जुयाल, ममता ध्यानी, प्रेम सिंह रावत, सत्यनारायण वेदी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।




