posted on : दिसम्बर 9, 2021 5:04 अपराह्न
सतपुली । महाविद्यालय सतपुली में चार दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का समापन गुरुवार को हो गया l पिछले 3 दिनों से इस कार्यशाला में सभी शिक्षकगणों ने विज्ञान को सरल तरीके से किस प्रकार सीखा जाए, किस प्रकार हम घरेलू वस्तुओं से या बेकार वस्तुओं से विज्ञान के आविष्कार बना सकते हैं आदि विषयों की शिक्षकों ने जानकारी प्राप्त की । जैसा कि विज्ञान कार्यशाला का शीर्षक था खेल खेल में विज्ञान उसी प्रकार आए हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रमोद मिश्रा और मनीष कुमार ने किस प्रकार बेकार वस्तुओं से विज्ञान के उपकरण बना सकते हैं और उन उपकरणों की महत्ता पर विस्तृत रूप में प्रकाश डाला ।
कार्यशाला में डिग्री कॉलेज सतपुली के प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने अपने वक्तव्य में बताया कि निश्चित ही इस प्रकार की कार्यशाला शिक्षकों और उनके माध्यम से पढ़ रहे बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होंगी होंगी । प्रयोगात्मक रूप में किस प्रकार हम विज्ञान सीख सकते हैं व लिखित रूप के बजाय यदि इस रूप में सीखा जाए, तो निश्चय ही विज्ञान अविष्कारों की जननी है | ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल सतपुली के प्रधानाचार्य प्रबंधक राकेश डोबरियाल, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य देवी सिंह ने अपने वाक्य में बताया कि हमारे क्षेत्र में इस प्रकार की कार्यशाला प्रथम बार आयोजित की गई और निश्चित रूप से हमारे शिक्षकों ने इस कार्यशाला के माध्यम से बहुत ही ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त की | इस हेतु हम इस कार्यक्रम के प्रायोजक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली और आयोजक समाज सेवा एवं शिक्षा समिति कोटद्वार के आभारी हैं । अंत में 4 दिन की कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए |इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष पूर्णानंद गोस्वामी, रवि गुप्ता, सचिंद्र नेगी, कुमारी शिवानी कुमारी अमृता, डॉ दीप्ति महेश्वरी, डॉ वीर सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली के प्रधानाचार्य भास्कर, विद्यालय के सभी अध्यापकगण आदि उपस्थित रहे ।




