गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

Kedarnath Helicopter Service : DGCA ने नहीं दी अनुमति, केदारनाथ हेली सेवा बंद, मानसून सीजन के बाद फिर होगी शुरू 

शेयर करें !
posted on : जून 27, 2026 12:15 अपराह्न

केदारनाथ/देहरादून। चारधाम यात्रा 2026 के दौरान केदारनाथ धाम के लिए संचालित की जा रही हेलीकॉप्टर सेवा (Kedarnath Helicopter Service) को इस बार मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही बंद कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 25 जून 2026 के बाद हेली सेवा संचालन की अनुमति नहीं द, जिसके चलते अब केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं सितंबर में मानसून समाप्त होने के बाद दोबारा शुरू की जाएंगी।

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलने के साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन भी शुरू किया गया था। इस वर्ष उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने नई टेंडर प्रक्रिया के तहत आठ हेली ऑपरेटर कंपनियों का चयन किया था। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से केदारनाथ धाम के लिए नियमित हेली सेवाएं संचालित की जा रही थीं।

1.37 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ

यात्रा सीजन के दौरान राजस ऐरा स्पोर्ट्स, ट्रांस भारत एविएशन, यूनाइटेड हेली चार्टर्स, हिमालयन हेली सर्विस, पिलिग्रिमेज एविएशन, एरो एयरक्राफ्ट, चिप्सन एविएशन और थंबी एविएशन सहित आठ कंपनियों ने 22 अप्रैल से 25 जून 2026 तक कुल 11,800 से अधिक शटल उड़ानों का संचालन किया। इन उड़ानों के माध्यम से 1.37 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम के दर्शन किए। खराब मौसम और सीमित समय के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों ने हेली सेवा को प्राथमिकता दी।

सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) प्रतीक जैन ने बताया कि डीजीसीए ने केवल 25 जून तक ही हेली सेवा संचालन की अनुमति प्रदान की थी। केदारघाटी में लगातार बारिश और मानसून के दौरान मौसम की अनिश्चित परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सेवाओं को आगे जारी रखने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम सामान्य होने के बाद सितंबर 2026 से हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा।

चारधाम यात्रा जारी

हालांकि हेलीकॉप्टर सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है, लेकिन केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा निर्धारित व्यवस्थाओं के तहत जारी है। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों को यात्रा से पहले मौसम संबंधी अपडेट लेने की सलाह दी जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तमक गांव में आपदा की तबाही के बाद सुरक्षित विस्थापन की मांग
  • तमक नाले में डीएम का हवाई व स्थलीय निरीक्षण, विशेषज्ञ करेंगे फ्लैश फ्लड की जांच
  • देहरादून में 17 अगस्त से सजेगा एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग का मंच, 14 देशों के 270 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
  • उत्तराखंड में बस बनी ‘चलती ट्रेन’, 168 यात्रियों को लेकर दौड़ रही थी, 30 बच्चे भी शामिल
  • राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू शुरू, पूर्व IAS-IPS समेत 18 उम्मीदवार दौड़ में, आस्था से लेकर प्रबंधन तक पूछे गए सवाल
  • कर्णप्रयाग में भाजपा टिकट को लेकर सियासी हलचल तेज, मनीष खंडूड़ी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाए सियासी कयास
  • संवेदनशील क्षेत्रों में 24×7 निगरानी, हाईटेक कैमरों से आपदा प्रबंधन को मिला तकनीक सहारा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा – आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती
  • गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व, 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
  • मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों में दवा बिक्री पर रोक
  • दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.