रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने हरिद्वार तहसील दिवस पर सुनी जन समस्याएँ एवं शिकायतें, मौके पर ही किया निस्तारण

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 7, 2021 9:07 अपराह्न

हरिद्वार । जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में तहसील हरिद्वार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में आज कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों/अधिकारियों को समयबद्ध-दो दिन, तीन दिन, एक सप्ताह, दस दिन, पन्द्रह दिन, प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार, निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। तहसील दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने भी कई पुलिस से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।

तहसील दिवस में आज बिसनपुर अरड़ा निवासी सुदेश कुमार ने चकबन्दी के सम्बन्ध में अपनी शिकायत दर्ज करायी, जिस पर जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अन्दर शिकायत निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। गोविन्दपुरी हरिद्वार से अजय कुमार व अन्य निवासियों ने आवासीय कालोनी में मोबाइल टावर लगाने की शिकायत दर्ज करायी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने एचआरडीए को जांच कर तुरन्त कार्यवाही के निर्देश दिये। दुर्गागढ़ निवासी देवेन्द्र ने विरासत में नाम दर्ज न होने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज की, जिलाधिकारी ने सम्बन्धित लेखपाल को जांच कर नाम दर्ज कराने के निर्देश दिये। सुल्तानपुर से मकसूद हसन ने खतौनी में दर्ज नाम को सही कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिलाधिकारी ने आज ही शिकायत निस्तारण के निर्देश संबंधित लेखपाल को दिये।

तहसील व्यापार मण्डल हरिद्वार द्वारा बाजार में लाईट तथा हाईमास्ट लाइट लगाने तथा जगह-जगह मेनहोल खुले होने की शिकायत दर्ज कराने पर जिलाधिकारी ने इस संबंध में विद्युत विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। फेरूपुर निवासी जगपाल सिंह सैनी ने चकरोड़ पर अवैध कब्जे के संबंध में जानकारी दी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने चकबन्दी अधिकारी को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये। ग्राम पंजनहेड़ी निवासी हेमचन्द ने जंगली हाथी द्वारा फसल को नुकसान पहुँचाने की शिकायत तथा मुआवजे की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिये। सुग्गन सिंह, ग्राम पीतपुर, थाना लक्सर द्वारा जमीन कब्जा करने की शिकायत की। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तुरन्त सम्बन्धित थाने को फोन कर मामले का निस्तारण करने के निर्देश मौके पर दिये।

तहसील दिवस में गौरादेवी योजना में आवेदन करने वाली युवतियों ने शिकायत दर्ज करायी कि उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने प्राप्त आवेदनों की जांच कर योजना का लाभ पात्रों को दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। लोधामंडी ज्वालापुर निवासी शौकीन अब्बासी ने 90 वर्ष पुराना नीम का पेड़ काटने की अनुमति मांगी, जिलाधिकारी ने नगर निगम को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।तहसील दिवस में पथरी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सख्त रूख अपनाते हुए कहा कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इसके अतिरिक्त ग्राम आन्नेकी हेतमपुर के महिपाल ने पैमाइश के संबंध में, आकाश पाल ने जाति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया, बीएचईएल शिवालिक नगर निवासी राजीव पाल ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, मनोज कुमार ने विद्युत मीटर के संबंध में, ज्वालापुर निवासी रहनुमा ने आर्थिक सहायता दिलाने, बहादराबाद निवासी मुनेश चौहान ने किसान सम्मान निधि आदि के  संबंध में अपनी-अपनी समस्यायें जिलाधिकारी को बताई, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, एसडीएम पूरण सिंह राणा, नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, सीओ सिटी अभय सिंह, मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ. योगेश भारद्वाज, सहायक निदेशक डेयरी पियूष आर्य, एआरटीओ मनीष तिवारी, जिला बचत अधिकारी एसएस पाल, तहसीलदार सुश्री शालिनी मौर्य, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान मदन सैन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश तोमर सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धाकड़ व धुरंधर के बाद अब “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान; दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.