शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उक्रांद ने रोका महेंद्र भट्ट का काफिला, स्थानीय मुद्दों और कर्णप्रयाग घटना पर मांगा जवाब

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2026 7:39 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय महामंत्री बीरू सजवाण के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने पोखरी के भैरवधार थालाबैड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का काफला रोक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं तथा कर्णप्रयाग में हुई हालिया घटना को लेकर जवाब मांगा।

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भैरवधार में महेंद्र भट्ट के काफिले को रोककर विगत एक वर्ष से अधूरी पड़ी पुलिया के निर्माण में हो रही देरी पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि पुलिया निर्माण में लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कब होगी और क्षेत्रवासियों को राहत कब मिलेगी।

केंद्रीय महामंत्री सजवाण ने कहा कि डूंगर, रडुवा-काड़ई, सलना समेत कई गांवों के ग्रामीणों ने अपनी सड़कों का निर्माण स्वयं किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनता को अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए खुद संघर्ष करना पड़ रहा है तो सरकार विकास के दावों को किस आधार पर प्रस्तुत कर रही है।

सजवाण ने कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों पर धारदार हथियारों से हुए हमले का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इससे पहले ज्योतिर्मठ समेत अन्य स्थानों पर भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई है। उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए स्थायी एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार करने की मांग करते हुए कहा कि धार्मिक यात्राओं के दौरान किसी भी व्यक्ति को घातक हथियार लेकर धामों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

उक्रांद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष राजेश्वरी बत्र्वाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अपने गांव की सड़कें तक पक्की नहीं बन पाई हैं, जबकि ग्रामीण लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार के विकास दावों पर सवाल उठाए। जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट ने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व जनता की समस्याएं सुनने को तैयार नहीं है। इससे लोगों का भरोसा लगातार कम हो रहा है।

युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री धर्मेंद्र फरस्र्वाण ने महेंद्र भट्ट के कथित बयान पहले चुनाव जीतो और खुद विकास करो को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 26 वर्षों से सत्ता में रहे दलों के बावजूद लोगों को सड़कें और खेल मैदान खुद बनाने पड़ रहे हैं, जो विकास के दावों की वास्तविकता को दर्शाता है।

इस दौरान युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण नेगी, गिरीश नेगी, भरत सिंह कुंवर, दमयंती चैधरी, सपना परमार, बबीता देवी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का हुआ रेस्क्यू
  • निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सायना ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर दिए कड़े निर्देश
  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में 14 अगस्त को स्कूल बंद
  • मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल में 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  • उत्तराखंड में एक और टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से हड़कंप, 13 लोगों का रेस्क्यू
  • BIG BREAKING: उत्तराखंड में एक और टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से हड़कंप, 13 लोगों का रेस्क्यू
  • टनल में जिंदगी और मौत के बीच जंग, 16 मजदूर सुरक्षित; बाकी की तलाश जारी
  • योगेन्द्र रावत उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य नियुक्त
  • गैरसैंण में नहीं होगा मानसून सत्र, देहरादून में ही बैठेगी विधानसभा
  • एक अदद सड़क की मांग को दर-दर भटक रहे धारकुमाला के ग्रामीण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.