रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत माता के अमर शहीदों का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 7, 2021 5:21 अपराह्न
सैनिक कल्याण मंत्री ने सभी को 15 दिसम्बर को होने वाले शहीद सम्मान कलश स्थापना एवं पूजन कार्यक्रम के लिए, सैन्यधाम की भूमि पर आमंत्रित किया
देहरादून : पूरे प्रदेश में जारी ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ के हरिद्वार जनपद पहुंचने पर आज रूड़की के प्रसिद्ध नेहरू मैदान में सैन्य कल्याण मंत्री, गणेश जोशी द्वारा शहीदों और उनके परिजनों को को ताम्रपत्र और शॉल भैंट कर सम्मानित किया। शहीद सम्मान यात्रा के दौरान शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी को भी एकत्र किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहीद नायक बच्चीराम डोबरियाल, रायफलमैन मनोज सिंह, सिपाही महेन्द्रपाल सिंह, सिपाही ब्रिजपाल सिंह, शौर्य चक्र विजेता हवलदार जयपाल सिंह, नायक राधेश्याम, सुबेदार राजे सिंह, सैपर प्रमोद कुमार, लांसनायक हरबीर गिरि तथा पारस नाथ के परिजनों को सम्मानित किया गया। राज्य के इतिहास में पहली बार सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की पहल पर सैनिक कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन के सहयोग से शहीद सम्मान यात्रा संचालित की जा रही है। सैन्यधाम के निमार्ण में प्रयोगार्थ राज्य के समस्त 1734 शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी एकत्र की जा रही है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, पतित पावनी, युग तारिणी मां गंगा के पावन, शीतल और अमृतमयी जल का आचमन करते हुए जनपद के 09 अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हॅू। धान, गेहूं, गन्ना, तिलहन और दलहनों की लहलहाती फसलें और ताजे गुड की मिठास देने इस कृषि प्रधान क्षेत्र की अलग ही महिमा है। यह धरती देश को खाद्यान्न, ही नहीं वरन देश और दुनिया में अपनी तकीनीकी दक्षता की छाप छोड़ने वाले आई0आई0टी0 जैसे संस्थान देती है। इंजीनियरिंग की यही आबो-हवा भारतीय सेना के सबसे बड़े अभियांत्रिकी और तकनीकी दक्षता के बेड़े बंगाल इंजीनियरिंग का भी गढ़ है। इस सस्य श्यामला धरा पर जब भी दुश्मन की बुरी नजरें पड़ी हैं, इस धरा ने भारत माता की रक्षा के लिए वीर-रणबांकुरों को भी उपजाया है।
इस अवसर पर शहीदों और उनके स्वजनों को स्मरण करना चाहुंगा, जिन्होंने इन शहीदों की वीरता की निशानी के तौरपर अपने आंगन की पवित्र मिट्टी हमें सौंपी है। सेना के जवान लगातार राष्ट्र रक्षा में तैनात रहते हैं और राष्ट्र रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने से कतराते नहीं ऐसे वीर सैनिकों को वह नमन करते हैं, अपने प्राणों का बलिदान देने वाले यह वीर राष्ट्र का गौरव हैं और किसी भी शहीद को वापस लाना उनके बस में नहीं है, लेकिन उनके सम्मान के लिए हमेशा से कार्य करते रहे हैं और हमेशा करते रहेंगे।  विशिष्ट अतिथि के तौर पर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में अभिषेक चन्द्रा, प्रवीन सिंधू, आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, हरेन्द्र गर्ग, कर्नल आरएल थापा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सैकड़ों पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन भी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धाकड़ व धुरंधर के बाद अब “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान; दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.