posted on : दिसम्बर 6, 2021 3:32 अपराह्न
लैंसडौन। लैंसडौन कोतवाली पुलिस ने राजस्व क्षेत्र लंगूर पल्ला -3 में दर्ज हुए पोक्सो के मुकदमे में तीनों आरोपियों को गांव रिगवाड, पोo राजवाट, पट्टी लंगूर पल्ला, तहसील कोटद्वार से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि लैंसडौन पुलिस ने रविवार शाम साढ़े छह बजे अभियुक्त दीपेंद्र सिंह पुत्र रमेश सिंह उम्र 31 वर्ष, महेंद्र सिंह नेगी पुत्र स्व. महिपाल सिंह उम्र 40 वर्ष व सचिन सिंह पुत्र दिनेश सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रिंगवाड, पोo राजवाट, पट्टी लंगूर पल्ला, तहसील कोटद्वार को ग्राम रिंगवाडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध राजस्व क्षेत्र लंगूर पल्ला -3, में मुकदमा अपराध संख्या 04/2021 धारा 376, 506 भादवि व 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत था। अभियुक्तगणों को सोमवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट, महिला उपनिरीक्षक रचना रानी, कांस्टेबल भीष्म शाह, अमित रावत, राहुल फोर मौजूद रहे।




