मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : सीडीओ वरूण चौधरी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश का किया मौके पर ही निस्तारण

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 6, 2021 3:20 अपराह्न

चमोली : सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता में मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुॅचे फरियादियो ंने सड़क, शिक्षा, विद्युत, आर्थिक सहायता, रोजगार, बीपीएल कार्ड आदि से जुड़ी 12 शिकायतें रखी। जिसमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनता दरवार में मींग गधेरा-विनायक-बैनोली तल्ली मोटर मार्ग से भारी मलवा और वोल्डर से अवरूद्व मोटर मार्ग को सुचारू न किए जाने की शिकायत पर कार्यदायी संस्था एनपीसीसी को तत्काल मोटर मार्ग को सुचारू करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ एनपीसीसी के प्रतिनिधि को अगली जन सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया। देवर खडोरा निवासी गोविन्द सिंह रोतेला ने विधायक निधि से निर्मित घिंघराण मोटर मार्ग व राइका घिघंराण सीसी मार्ग निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच कराने की मांग पर जिला विकास अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए गए। वही ग्राम सभा देवर खडोरा बीपीएल परिवारों का पुनः सर्वेक्षण कराने और पात्र लोगों को ही बीपीएल कार्ड निर्गत को लेकर समस्त ग्रामवासियों की शिकायत पर डीएसओ को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया।

रा.उ.मा.वि. बीणा में गणित व संस्कृत विषय के रिक्त पद पर शिक्षकों की तैनाती, रा.प्रा.वि. सोडामंगरा में किचन क्षतिग्रस्त होने से एमडीएम बनाने में हो रही समस्या पर शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। रैंस चोपता एवं उत्तरी कडाकोट में विद्युत आपूर्ति हेतु मैनलाईन बदलने के संबध में ईई विद्युत को आवश्यक कार्रवाई करते हुए आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया। ग्राम सुनाऊ मल्ला निवासी बलवन्त राम ने राजस्व उप निरीक्षक द्वारा प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज न किए जाने की शिकायत और मामले को रेग्यूलर पुलिस को हस्तांतरित करने की मांग पर एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। जाखमाला निवासी संजय सिंह ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता और गांव में प्रहरी के पद पर तैनाती की गुहार लगाई। जिस पर एसडीएम पोखरी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनता दरवार में परियोजना निदेशक प्रकाश रावत, जिला विकास अधिकारी सुमन राणा, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी सहित अन्य सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.