रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर DM का जोर

शेयर करें !
posted on : मई 12, 2026 7:59 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग एक दर्जन शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन सहित किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह एवं दक्ष बनाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस व्यवस्था के अंतर्गत ई-फाइलिंग प्रणाली को व्यवहारिक रूप से लागू करने के निर्देश भी दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम में नागरिकों द्वारा पेयजल, सड़क, नगर निकाय, ट्रैफिक एवं राजस्व संबंधी विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं। पौड़ी लक्ष्मीनारायण निवासी सुमन नेगी द्वारा बरसात के दौरान बंद नाली से आवासीय भवन को खतरा होने की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्राम भैस्वाड़ा निवासी राजेंद्र सिंह की भवन मानचित्र निरस्तीकरण संबंधी शिकायत पर जिला विकास प्राधिकरण अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ नापजोख कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

कण्डारा गांव निवासी हुकम सिंह द्वारा सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट पर पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता जल संस्थान को आज ही जेई भेजकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने को कहा।  वहीं उल्ली गांव निवासी विपिन सिंह की अनाथ प्रमाण पत्र बनाए जाने संबंधी शिकायत पर जिला परिवीक्षा अधिकारी को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर शीघ्र प्रमाण पत्र जारी कराने को कहा गया।

इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र में लटकी टीवी केबल एवं पुरानी टेलीफोन तारों को हटाने, मृत पशुओं के निस्तारण हेतु भूमि उपलब्ध कराने, पाइपलाइनों के जाल से प्रभावित रास्तों की समस्या तथा ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए माल रोड से नगर पालिका एवं कलेक्ट्रेट तक सड़क चौड़ीकरण संबंधी मामलों पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक सोमवार आयोजित होने वाला जनता मिलन कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति पौड़ी द्वारा जनता मिलन कार्यक्रम में शहर की पेयजल समस्या उठाई गई थी। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जल संस्थान एवं विद्युत विभाग के समन्वय से बाधित जलापूर्ति शीघ्र बहाल कर दी गई। वर्तमान में पौड़ी शहर के सभी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से संचालित हो रही है। न्यू बस अड्डा निवासी मोहित सिंह द्वारा उठाई गई पेयजल समस्या पर भी त्वरित कार्यवाही करते हुए जलापूर्ति बहाल कर दी गई। ग्राम क्वीराली निवासी भगवती प्रसाद खण्डूड़ी की पेयजल कनेक्शन संबंधी शिकायत पर विभागीय फिटर द्वारा मरम्मत कार्य कर आपूर्ति सुचारू की गई। 

जन प्रतिनिधि नीलम जुयाल द्वारा पानी की लाइन एवं टैंक क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर जल संस्थान ने आवश्यक कार्यवाही कर समस्या का समाधान कर दिया तथा निस्तारण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराया। विकासखंड पोखड़ा के ग्राम दडखण्ड में पेयजल समस्या पर जल संस्थान ने स्थलीय निरीक्षण कर टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराया। वहीं ग्राम कठुड बड़ाकोट, विकासखंड कल्जीखाल में पाइप लाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल कर दी गई है, जिसकी पुष्टि ग्राम प्रधान द्वारा भी की गई है।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना, सीओ तुषार बोरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, अधिशासी अभियंता जिला विकास प्राधिकरण रणबीर सिंह, लोनिवि विवेक सेमवाल, रीना नेगी, विद्युत विभाग के अभिनव रावत, जल निगम के नवनीत कटारिया, ग्रामीण निर्माण विभाग के विनोद कुमार जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया, परियोजना प्रबंधक उरेडा चंद्रप्रकाश उपाध्याय, जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी, तहसीलदार राजेंद्र गोस्वामी, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल, ईडीएम सचिन भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.