मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत यमकेश्वर में गंगा आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन

शेयर करें !
posted on : मई 12, 2026 8:04 अपराह्न

पौड़ी : भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर स्थित परमार्थ आश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तीर्थ यात्रियों, वेदाचार्यों एवं श्रद्धालुओं ने गुजरात के सोमनाथ से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सजीव प्रसारण के माध्यम से सुना। 

परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं बल्कि भारत की सनातन चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आस्था, संस्कृति और अध्यात्म की शक्ति ही भारत की वास्तविक पहचान है। इस प्रकार के आयोजन समाज में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक जागरूकता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सांस्कृतिक चेतना और आत्मगौरव का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को देश की गौरवशाली विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि सोमनाथ मंदिर की लगभग 1000 वर्षों की संघर्षपूर्ण, गौरवशाली एवं अविचलित यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक मानी जाती है। इतिहास में अनेक विदेशी आक्रमणों और विध्वंस के बावजूद मंदिर का बार-बार पुनर्निर्माण भारतीय सभ्यता की अदम्य शक्ति, सांस्कृतिक चेतना तथा पुनरुत्थान की भावना को प्रदर्शित करता है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का उद्देश्य इसी सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

कार्यकम के तहत संध्या के समय परमार्थ आश्रम में भव्य गंगा आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शिव स्त्रोत के सामूहिक गायन का भी आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु एवं तीर्थ यात्री सहभागिता करेंगे।

इस अवसर पर संस्कृति विभाग से अनिल बिष्ट, प्रेमानंद ध्यानी सहित बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री, वेदाचार्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
  • मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
  • पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में जीता रजत
  • CM धामी ने सुनी मन की बात, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.