मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : समय रहते रुका बाल विवाह, संयुक्त टीम ने नाबालिग बालिका का किया रेस्क्यू

शेयर करें !
posted on : मई 12, 2026 7:25 अपराह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा क्षेत्र में बाल विवाह की एक संभावित घटना को समय रहते रोकते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति  एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। संयुक्त प्रयासों से एक नाबालिग बालिका का सुरक्षित रेस्क्यू कर प्रस्तावित बाल विवाह रुकवा दिया गया।

जिला परिवीक्षा अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि 09 मई 2026 को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को क्षेत्र से बाल विवाह  संबंधी सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मामला जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति को अवगत कराया गया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष  राकेश चंद्रा बिडालिया के निर्देश पर पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।

संयुक्त टीम द्वारा मौके पर सत्यापन के दौरान एक नाबालिग बालिका का विवाह प्रस्तावित पाया गया, जिस पर तत्काल हस्तक्षेप करते हुए बाल विवाह को रुकवा दिया गया।

रेस्क्यू उपरांत बालिका को आवश्यक संरक्षण एवं देखरेख हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा सुरक्षित पुनर्वास केंद्र में रखा गया, जहां उसे परामर्श एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला परिवीक्षा अधिकारी ने बताया कि हाल ही में जनपद में बाल विवाह रोकथाम एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया था। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिकों द्वारा समय पर सूचना देने के कारण यह कार्रवाई संभव हो सकी और एक बालिका का भविष्य सुरक्षित किया जा सका।

उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी बाल विवाह जैसी गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरिद्वार में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद
  • पौड़ी गढ़वाल : नशा बना हादसे की वजह
  • सही मार्गदर्शन से छात्र चुन सकते हैं बेहतर भविष्य – नेहा भट्ट
  • हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • कोटद्वार पुलिस, एएनटीएफ व सीआईयू की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : अशोक जोशी ने संभाली मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी, विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस
  • माणा क्षेत्र में नई पार्किंग व्यवस्था लागू, यातायात दबाव हुआ कम
  • अवैज्ञानिक वेतनमान संशोधित करने की मांग, सीटू ने उठाई आवाज
  • नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव : 4 दिन काम, 3 दिन छुट्टी का विकल्प, ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना भुगतान
  • सड़क सुरक्षा पर पौड़ी पुलिस सख्त, यातायात नियम तोड़ने वाले 87 वाहन चालकों पर कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.