शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज

शेयर करें !
posted on : मई 9, 2026 12:13 अपराह्न

टिहरी :  जनपद टिहरी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न परिवहन में अनियमितता का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने चंबा–धनोल्टी सड़क पर कनाताल के पास चलती गाड़ियों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित दो वाहनों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

आपको बताते चले कि शनिवार को जनपद टिहरी के अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा चंबा–धनोल्टी सड़क पर कनाताल के पास चलती गाड़ियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण अभियान के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित दो वाहनों को चेक किया गया, जिनमें क्रमशः 50 बोरी एवं 40 बोरी गेहूं एवं चावल सरकारी राशन वितरण हेतु ले जाया जा रहा था।

जांच के दौरान पाया गया कि वाहनों में राशन किस स्थान एवं किस गांव में वितरण हेतु भेजा जा रहा है, इसकी कोई स्पष्ट सूचना उपलब्ध नहीं थी। साथ ही खाद्यान्न गोदाम से निकलने का गेट पास, खाद्यान्न कहां से आया एवं कहां जा रहा है, उससे संबंधित कोई दस्तावेज मौके पर नहीं पाए गए तथा वाहनों में संबंधित चालान भी उपलब्ध नहीं था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल एवं खाद्यान्न निरीक्षक को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। साथ ही कानूनगो महिपाल सिंह पुंडीर, पटवारी धनपाल सिंह एवं सप्लाई इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह नेगी को भी मौके पर बुलाया और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ जांच करने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित दो वाहनो को सीज किया गया तथा अपर जिलाधिकारी द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को मामले में लापरवाही बरतने वाले संबंधित कार्मिक एवं ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल को भी पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु नियमित निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे। इस मौके पर आईएएस अधिकारी (प्रशिक्षु) ज्योति भी उपस्थित रही।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.