रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री केदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने किया आधुनिक अस्पताल का लोकार्पण

शेयर करें !
posted on : मई 9, 2026 11:41 पूर्वाह्न
  • श्री केदारनाथ धाम में आधुनिक अस्पताल की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया बीपीसीएल अस्पताल का उद्घाटन
  • श्री केदारनाथ मंदिर में किये दर्शन बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर बाबा केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।

केदारनाथ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार 8 मई को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( बीपीसीएल) द्वारा स्थापित आधुनिक अस्पताल का लोकार्पण किया। इस अस्पताल का संचालन स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम देर शाम तक चला।

लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले कठिन हिमालयी क्षेत्र में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अस्पताल शुरू होने से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी बेहतर उपचार की सुविधा प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। विभिन्न स्थानों पर चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य जांच केंद्र, ऑक्सीजन सुविधा और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन संचालित अस्पताल के उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को बाबा केदारनाथ का प्रसाद, रुद्राक्ष माला और विभूति भेंट की। कहा कि केदारनाथ धाम में आधुनिक अस्पताल संचालित होने से तीर्थयात्रियों सहित स्थानीय जन-मानस को लाभ होगा तथा यथाशीघ्र उपचार मिलेगा

इस अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, संजय खन्ना, डॉ. कृष्ण गोपाल, सुरेश सोनी, दिनेश चंद्र, पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पंकज शुक्ला, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, एसपी निहारिका तोमर, प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धाकड़ व धुरंधर के बाद अब “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान; दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.