शुक्रवार, मई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स के बीच हुआ एमओयू, विद्यार्थियों को मिलेगा इंडस्ट्री एक्सपोजर, ट्रेनिंग और रोजगार के नए अवसर

शेयर करें !
posted on : मई 8, 2026 2:06 अपराह्न

देहरादून। शिक्षा और उद्योग जगत के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड हरिद्वार के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता विद्यार्थियों को आधुनिक इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली से जोड़ने, व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर तथा अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की ओर से प्रबन्ध निदेशक डाॅ संदीप जैन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री की वर्तमान परिस्थितियों, आधुनिक तकनीकों और कार्य संस्कृति को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज के विद्यार्थियों को इंडस्ट्री आधारित प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, प्रोफेशनल एक्सपोजर तथा रोजगार संबंधी अनुभव प्राप्त होगा।

समझौते के अंतर्गत अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड गरीब एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ जॉब अवसरों से भी जोड़ने का कार्य करेगी। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर चयनित विद्यार्थियों की विशेष कक्षाएं संचालित करेंगे, जबकि कंपनी की ओर से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, प्रोफेशनल मार्गदर्शन और स्टाइपेंड/वेतन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे “शिक्षा को रोजगार से जोड़ने वाली सकारात्मक और दूरदर्शी पहल” बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग से विद्यार्थियों की प्रतिभा को नया मंच मिलेगा और वे पढ़ाई के दौरान ही कॉरपोरेट वातावरण को समझ सकेंगे। इस अवसर पर प्रो. डाॅ अरुण कुमार, डाॅ पंकज चमोली, डाॅ शीतल त्यागी, डाॅ योगेन्द्र सिंह तोमर तथा अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स के सीनियर जनरल मैनेजर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान बना जनआंदोलन, 36 लाख से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाने का लक्ष्य, गांव-गांव तक पहुंची स्वास्थ्य टीम
  • डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मां चंडी देवी मंदिर पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, दिए निर्देश
  • हिमालय की गोद में विराजमान प्राचीन शक्ति पीठ कालिंका देवी मंदिर, आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, दिए निर्देश
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड व्यवस्था के साथ सीसीटीवी मॉनिटरिंग और चालान प्रक्रिया का लिया जायजा
  • चमोली के काश्तकार अब सीधे आईटीबीपी को बेच सकेंगे सब्जियां, उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद ने सब्जी विपणन का ITBP से किया अनुबंध
  • वॉलमार्ट ने भारतीय कारोबारियों के लिए वैश्विक स्तर पर अवसर बढ़ाने के लिए ग्रोथ समिट 2026 का किया आयोजन
  • CUET-UG 2026 : परीक्षा से पहले NTA की एडवाइजरी जारी, ड्रेस कोड और जरूरी नियम बताए
  • विजय के CM बनने पर सस्पेंस, TVK के 107 MLA ने दी इस्तीफे की धमकी, राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोटद्वार : नशे में ड्राइविंग करने वालें 2 वाहन सीज, 73 चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.