मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांवड़ यात्रा से पहले फ्लाईओवर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, धीमी प्रगति पर डीएम मयूर दीक्षित नाराज

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2026 7:17 अपराह्न
  • डीएम मयूर दीक्षित ने हरिलोक तिराहा ज्वालापुर, बहादराबाद टोल प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • फ्लाईओवर निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के दिए निर्देश
  • कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सभी निर्माण कार्यों को संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयावधि के अंतर्गत पूर्ण करने के दिए निर्देश
  • निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं होगी क्षम्य
हरिद्वार : कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से यातायात बाधित न हो, इसके लिए एनएचएआई द्वारा किए जा रहे फ्लाईओवर कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज सायं संबंधित अधिकारियों एवं कॉन्ट्रैक्टरों के साथ हरिलोक तिराहा ज्वालापुर, बहादराबाद टोल प्लाजा आदि क्षेत्रों में चल रहे फ्लाईओवर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं कॉन्ट्रैक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही जो भी निर्माण कार्य तत्परता से किए जा सकते हैं, उनको त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से पहले यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जो भी निर्माण सामग्री एवं सड़क किनारे जो भी मलबा पड़ा है, उसे त्वरित गति से हटाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों को पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को त्वरित गति से कराया जाए। इसके लिए उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो कार्य रात्रि के समय किया जा सकता है, उस कार्य को रात्रि में ही कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई संतोष कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी सुमित कुमार, राजकुमार पांडे, इंजीनियर उत्तम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

 

1 of 12
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
  • मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
  • पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में जीता रजत
  • CM धामी ने सुनी मन की बात, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.