मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : टैक्सी ड्राइवर की आड़ में चल रहा था नशे का धंधा, तस्कर हुआ गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मई 8, 2026 12:18 पूर्वाह्न

कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार, द्वारा नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में, कोतवाली कोटद्वार पुलिस एवं सीआईयू की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 25 मार्च को बीईएल रोड के समीप अभियुक्त दलजीत सिंह एवं विजय सिंह को 02 किलोग्राम 930 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उक्त चरस जनपद बागेश्वर निवासी एक व्यक्ति से लाकर, क्षेत्र में विशेष रूप से छात्रों एवं वाहन चालकों को बेचकर अवैध धन अर्जित करते थे। उक्त प्रकरण में संलिप्त मुख्य चरस आपूर्तिकर्ता पुलिस कार्रवाई से बचने हेतु लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे।

पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करते हुए नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में सूचनाएं एकत्रित की गईं। विवेचना के दौरान सुरागरसी-पतारसी, कॉल डिटेल विश्लेषण तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि बागेश्वर निवासी, खिलाफ सिंह दानू इस तस्करी नेटवर्क का मुख्य आपूर्तिकर्ता है, जो लंबे समय से सह-अभियुक्त दलजीत सिंह को चरस उपलब्ध करा रहा था। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य संकलित होने पर अभियुक्त खिलाफ सिंह दानू के विरुद्ध धारा-29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा लालकुआं, हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ विवरण

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पेशे से टैक्सी चालक है तथा बागेश्वर क्षेत्र में पर्यटकों को पिण्डारी ग्लेशियर ट्रेकिंग हेतु ले जाने का कार्य करता है। इस दौरान उसका विभिन्न बाहरी व्यक्तियों एवं पर्यटकों से संपर्क होता था, जिसके पश्चात वह उन्हें चरस की सप्लाई करता है और गांव के आसपास के जंगलों में भांग की उगाई गई फसल से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस एकत्रित करता है। 

नाम पता अभियुक्त

खिलाप सिंह दानू (उम्र 32 वर्ष), निवासी- कपकोट, जिला बागेश्वर।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
  • मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
  • पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में जीता रजत
  • CM धामी ने सुनी मन की बात, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.